विज्ञापन

Toyota का 'पानी पर दौड़ने वाला ट्रक' जल्द आ रहा है भारत! लुक ऐसा कि देखते ही हो जाएंगे दीवाने

Toyota Hilux को भारत में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. जानिए इस धांसू पिकअप ट्रक के नए डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और लॉन्चिंग की पूरी जानकारी.

Toyota का 'पानी पर दौड़ने वाला ट्रक' जल्द आ रहा है भारत! लुक ऐसा कि देखते ही हो जाएंगे दीवाने
सड़कों पर गदर मचाने आ रही है न्यू-जेन Toyota Hilux
Photo Credit: The Car Show/ facebook

Toyota भारत में अपनी पॉपुलर पिकअप ट्रक हायलक्स के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल यानी 'New Toyota Hilux' को लॉन्च करने की तैयारी में है. हाल ही में इस दमदार गाड़ी को भारत की सड़कों पर एक कमर्शियल एड शूट के दौरान बिना किसी कवर के देखा गया है. आइए जानते हैं कि इस नई बाहुबली गाड़ी में क्या कुछ खास मिलने वाला है.

नई हायलक्स का बोल्ड डिजाइन

न्यू-जनरेशन टोयोटा हायलक्स का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले कहीं ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न है. इसके फ्रंट लुक को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया है जिसमें अब एक बड़ी ग्रिल, स्लीक LED हेडलाइट्स और ग्रिल के बीचों-बीच बड़े अक्षरों में 'TOYOTA' लिखा हुआ दिखाई देता है. इसका बंपर पहले से ज्यादा शार्प है जो इसे सड़कों पर एक दमदार प्रेजेंस देता है. इसके साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 5,320 मिमी, चौड़ाई 1,885 मिमी और ऊंचाई 1,815 मिमी है. इसका व्हीलबेस 3,085 मिमी है जो गाड़ी के अंदर बेहतरीन स्पेस देता है.

Honda कारों पर मिल रही है ₹2.15 लाख की छप्परफाड़ छूट, June के बाद नहीं मिलेगा मौका!

पानी में भी दौड़ेगी यह गाड़ी

टोयोटा की गाड़ियां अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं. इस पिकअप ट्रक में 225 मिमी का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. इसके साथ ही कंपनी ने इसकी 700 मिमी की वॉटर-वेडिंग क्षमता (पानी में चलने की ताकत) को बरकरार रखा है. इसका मतलब यह है कि यह गाड़ी गहरे पानी, कीचड़ और पथरीले रास्तों को बेहद आसानी से पार कर सकती है. यह खूबी इसे भारत का एक बेहतरीन और गंभीर ऑफ-रोडर वाहन बनाती है.

केबिन में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स

सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी नई टोयोटा हायलक्स को पूरी तरह से बदल दिया गया है. इसके इंटीरियर को अब बेहद प्रीमियम और टेक-ओरिएंटेड बनाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 12.3-inch का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इतने ही साइज का एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा. इसके अलावा गाड़ी में वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेटेड सीट्स, जेबीएल (JBL) का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक कैमरा और सबसे खास फीचर एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी देखने को मिल सकता है.

ताकत के मामले में नई हायलक्स में कोई समझौता नहीं किया गया है. इसमें टोयोटा का सबसे भरोसेमंद 2.8-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन मिलने की पूरी उम्मीद है. यह इंजन 204 हॉर्सपावर की ताकत और 500 न्यूटन मीटर का भारी टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, जिसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी इस बार इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम तकनीक भी शामिल कर सकती है, जिससे गाड़ी का माइलेज बेहतर होगा और यह स्मूद चलेगी. यह गाड़ी रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव (4X4) दोनों विकल्पों में आ सकती है.

कब होगी भारत में लॉन्च?

भारत की सड़कों पर इसकी लाइव टेस्टिंग और एड शूट को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota, Toyota Hilux, Toyota Hilux Debut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com