विज्ञापन

Toyota Hilux Facelift भारत में लॉन्च! 12.3 इंच स्क्रीन और 360 कैमरा के साथ फीचर्स की हुई बारिश

Toyota ने भारत में Hilux Facelift लॉन्च कर दिया है जिसकी शुरुआती कीमत 32 लाख रुपये है.

Toyota Hilux Facelift भारत में लॉन्च! 12.3 इंच स्क्रीन और 360 कैमरा के साथ फीचर्स की हुई बारिश
Toyota Hilux Facelift

Toyota ने Toyota Hilux Facelift को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 32 लाख रुपये रखी गई है. इस बार टोयोटा ने न सिर्फ इसके लुक और फीचर्स में बड़े बदलाव किए हैं, बल्कि इसे और ज्यादा लोगों की पहुंच में लाने के लिए एक नया वेरिएंट भी पेश किया है. आइए जानते हैं इस नई हाइलक्स में क्या कुछ खास है.

नया 4x2 वेरिएंट और कम कीमत

अब तक टोयोटा हाइलक्स सिर्फ 4x4 वेरिएंट्स में ही आती थी, जिससे इसकी कीमत काफी ज्यादा रहती थी. लेकिन इस बार कंपनी ने इसे आम खरीदारों के लिए बजट-फ्रेंडली बनाने के लिए GX 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश किया है. 

नया दमदार लुक और नए कलर्स

इसमें नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, DRLs के साथ LED हेडलाइट्स और नए फ्रंट फॉग लैम्प्स दिए गए हैं. इसके अलावा, पीछे के कार्गो एरिया तक आसानी से पहुंचने के लिए रियर डेक बोर्डिंग स्टेप और लॉक होने वाला टेलगेट दिया गया है. यह गाड़ी सल्फर मैटेलिक, प्लेटिनम पर्ल व्हाइट और इमोशनल रेड समेत 6 शानदार रंगों में उपलब्ध है.

आपका फ्रिज चुपचाप खा रहा है हजारों की बिजली! जानिए कैसे सिर्फ 1 रुपये के कागज से बचा सकते हैं अपने हजारों रुपए

केबिन में 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन

गाड़ी के अंदर बैठते ही आपको इसमें एक से बढ़कर एक हाई-टेक फीचर्स देखने को मिलेंगे. केबिन का सबसे बड़ा आकर्षण 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो टोयोटा की i-Connect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसके साथ ही पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दिया गया है.

सेफ्टी में समझौता नहीं

नई Hilux Facelift में 7 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ब्रेक असिस्ट और टोयोटा का खास GOA बॉडी स्ट्रक्चर मिलता है. यह स्ट्रक्चर दुर्घटना के समय कार में बैठे यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रखता है.

दमदार 2.8-लीटर डीजल इंजन

इसमें टोयोटा का वही भरोसेमंद 2.8-लीटर GD डीजल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह इंजन 204 HP की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे मुश्किल से मुश्किल रास्तों पर भी यह गाड़ी आसानी से निकल जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota Hilux Facelift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com