विज्ञापन

IBPS PO Prelims Admit Card 2026: IBPS PO एडमिट कार्ड जारी, 22 अगस्त से है एग्जाम

IBPS PO Prelims Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 22 और 23 अगस्त 2026 को होने जा रहे PO प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

IBPS PO Prelims Admit Card 2026: IBPS PO एडमिट कार्ड जारी, 22 अगस्त से है एग्जाम
ये एग्जाम कुल चार शिफ्टों में होगा.

IBPS PO Prelims Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) PO प्रीलिमिनरी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया गए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी CRP-XVI एग्जाम का फॉर्म भरा था, वो अब अपना एडमिट कार्ड IBPS की वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 2026, 22 और 23 अगस्त 2026 को होने जा रही है.ये एग्जाम हर दिन कुल चार शिफ्ट में आयोजित किया जाना है. 

IBPS PO 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं. 
  • CRP-PO/MT सेक्शन पर क्लिक करें.
  • प्रोबेशनरी ऑफिसर CRP PO/MT CRP-XVI रिक्रूटमेंट को चुनें.
  • प्रीलिम्स कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर जैसी जानकारी डालें.
  • कैप्चा डालें और डिटेल्स सबमिट करें.
  • IBPS PO कॉल लेटर डाउनलोड करें और उसे सेव कर लें.

कितने बजे होगा एग्जाम

ये एग्जाम कुल चार शिफ्टों में लिया जाएगा. पेपर कुल 60 मिनट का होगा. आपका एग्जाम कौन सी शिफ्ट में है, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई होगी. पहली शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे तक 10:00 बजे तक की है.दूसरी शिफ्ट दोपहर 11:30 बजे तक 12:30 बजे तक की है. शिफ्ट 3 दोपहर दोपहर 2:00 बजे तक 3:00 बजे तक की है. शिफ्ट 4 दोपहर शाम 4:30 बजे तक 5:30 बजे तक की है. याद रखें कि एग्जाम शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले अपने केंद्र पर पहुंच जाएं. अपने साथ एक पहचान पत्र और एडमिट कार्ड की कॉपी जरूर लेकर जाएं.

ये भी पढ़ें- 37 हजार रुपये महीने से 2.2 करोड़ रुपये तक पहुंचा सैलरी पैकेज, Reddit पोस्ट में इंजीनियर का दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ibps Po Prelims Admit Card Download, IBPS PO Prelims Admit Card, IBPS PO Admit Card 2025 Released
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com