Maruti Suzuki भारत की सबसे पसंदीदा कॉम्पैक्ट SUV में से एक Brezza को अब बिल्कुल नए अवतार में ला रही है. कंपनी 23 जुलाई 2026 को भारत में Brezza Facelift को पेश करने जा रही है. इस बार का अपडेट बेहद खास होने वाला है क्योंकि कंपनी इसमें ऐसा इंजन और सीएनजी टेक्नोलॉजी देने जा रही है जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेगी. आइए जानते हैं नई ब्रेज़ा में क्या कुछ बदलने वाला है.
पहली बार मिलेगा दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई ब्रेज़ा में अब 1.0-लीटर का बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो फिलहाल मारुति Fronx में मिलता है. यह इंजन 100 hp की पावर और 148 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है. टर्बो इंजन मिलने से न सिर्फ कार की परफॉर्मेंस बेहतर होगी बल्कि यह कम टैक्स स्लैब (18 प्रतिशत GST) के दायरे में भी आ सकती है, जिससे इसकी कीमत कम रखने में मदद मिलेगी.
Viral Video: Tata Nexon पहाड़ों पर हुई फेल! जानिए खतरनाक चढ़ाई पर क्यों जरूरी है यह एक सीक्रेट फीचर
आमतौर पर CNG कार खरीदने वाले ग्राहकों की सबसे बड़ी शिकायत यह होती है कि सिलेंडर रखने के बाद बूट स्पेस खत्म हो जाता है. मारुति सुजुकी इस समस्या का बड़ा तोड़ लेकर आई है. नई ब्रेज़ा में 'underbody CNG' तकनीक दी जा सकती है. इसका मतलब है कि सीएनजी सिलेंडर को कार के नीचे की तरफ फिट किया जाएगा, जिससे कार की डिग्गी पूरी तरह खाली रहेगी और आपको सामान रखने के लिए पूरा स्पेस मिलेगा.
सिर्फ इंजन ही नहीं, नई ब्रेज़ा का इंटीरियर भी अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और एडवांस होने जा रहा है. इसमें पहली बार वेंटिलेटेड और पावर्ड सीटें, बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग (कैबिन में हल्की रंगीन लाइटें) और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी राइड को बेहद आरामदायक बना देंगे.
सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड: मिलेगा ADAS
सुरक्षा के मामले में भी मारुति कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. नई ब्रेज़ा फेसिलिफ्ट में Level 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर दिया जा सकता है. यह तकनीक गाड़ी को ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसी खूबियां देती है जो सड़क पर एक्सीडेंट के खतरे को बहुत कम कर देती हैं. इसके आने से ब्रेज़ा अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बन जाएगी.
कीमत और मुकाबला
नए फीचर्स और टर्बो इंजन के जुड़ने के बाद नई ब्रेज़ा की कीमत मौजूदा मॉडल (शुरुआती कीमत 8.26 लाख रुपये) से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अब देखना यह है कि 23 जुलाई को मारुति किस कीमत पर इसे बाजार में उतारती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं