Honda Cars India ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी Honda Elevate Facelift को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इस बड़े लॉन्चिंग इवेंट के तुरंत बाद, कंपनी ने इस अपडेटेड SUV के आधिकारिक माइलेज के आंकड़ों का भी खुलासा कर दिया है. भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Renault Duster, Nissan Tekton, Maruti Victoris और Tata Sierra जैसी दिग्गज गाड़ियों को ये सीधे टक्कर देगी. कॉम्पैक्ट SUV Honda Elevate Facelift अपने पुराने और भरोसेमंद 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ ही अपनी यात्रा जारी रखेगी. हालांकि, इसके दावा किए गए माइलेज में इस बार मामूली बदलाव देखने को मिला है.
नई Honda Elevate Facelift का माइलेज
रिफ्रेश्ड Honda Elevate Facelift के बोनट के नीचे कंपनी का 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये 119 bhp की मैक्सिमम पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके 6-स्पीड मैनुअल (MT) वेरिएंट का दावा किया गया माइलेज बिल्कुल पुराने मॉडल जैसा ही 15.31 किमी/लीटर है. मैकेनिकल बदलावों के कारण इसके CVT ऑटोमैटिक वेरिएंट के माइलेज में थोड़ी गिरावट आई है. नया CVT वेरिएंट अब 16.61 किमी/लीटर का माइलेज देता है. हालांकि, ये पुराने मॉडल के 16.92 किमी/लीटर के आंकड़े से 0.31 किमी/लीटर कम है.
बाहरी डिजाइन और लुक्स में बदलाव
Honda Elevate Facelift पांच बेहतरीन ट्रिम्स SV, V, VX, ZX और बिल्कुल नए ZX+ वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. इसके सबसे टॉप-एंड 'ZX+' वेरिएंट को कंपनी एक खास 'Black Edition' के रूप में भी पेश कर रही है. इसकी कीमत 11.80 लाख रुपये से शुरू होती है.
कार के सामने के हिस्से में सबसे बड़ा बदलाव इसकी लाइटिंग में किया गया है. इसमें ग्रिल के ठीक ऊपर एक नई सेगमेंटेड LED DRL स्ट्रिप दी गई है जो दोनों हेडलैंप्स को आपस में जोड़ती है. फ्रंट ग्रिल को एक नया मेश पैटर्न और ग्लॉस-ब्लैक फिनिश दिया गया है. इसके अलावा, Honda के लोगो को ग्रिल से हटाकर अब सीधे बोनट के किनारे पर शिफ्ट कर दिया गया है.
कार के पिछले हिस्से में एक नई शानदार LED लाइट बार दी गई है जो दोनों टेललैंप्स को आपस में जोड़ती है. इसके अलावा, ये कार एक बेहद खूबसूरत नए नॉर्डिक फॉरेस्ट पर्ल कलर में सिंगल और ड्यूल-टोन दोनों ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी. कार की निचली बॉडी क्लैडिंग को भी पुराने मैट फिनिश से बदलकर अब प्रीमियम ग्लॉस-ब्लैक फिनिश दिया गया है.
यह भी पढ़ें- 27 KM का माइलेज, सनरूफ के साथ दमदार SUV, 5.64 लाख से कीमत शुरू, दशहरा में ले आएं घर
इंटीरियर में पहली बार मिले सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स
इस नई SUV के केबिन को आरामदायक बनाने के लिए Honda ने इसमें कई बड़े और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स जोड़े हैं. इस गाड़ी की सबसे बड़ी यूएसपी इसका सेगमेंट-फर्स्ट रियर वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर है, यानी अब आगे के साथ-साथ पीछे बैठे पैसेंजर्स को भी ठंडी हवादार सीटों का सुखद अनुभव मिलेगा. इसके अलावा आगे की दोनों सीटों को पावर्ड और वेंटिलेटेड बनाया गया है.
सुरक्षा को मजबूत करते हुए इसमें एक एडवांस 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और पिछली पंक्ति के लिए कैपेसिटिव-टच रियर एलईडी रीडिंग लैंप्स दिए गए हैं. इसके अलावा, इसके ऑटोमैटिक CVT वेरिएंट्स में विशेष रूप से ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ एक आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक की सुविधा दी गई है. कीमतों की बात करें तो जहां इसके शुरुआती बेस मॉडल (SV) की कीमत पुराने मॉडल जैसी ही रखी गई है. वहीं नए प्रीमियम फीचर्स जुड़ने के कारण इसके सबसे टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत में लगभग 1.94 लाख की बढ़ोतरी देखी गई है.
यह भी पढ़ें- Tata का दशहरा धमाका! 1.25 लाख तक सस्ती हुईं कारें, Tiago से Nexon तक पर छूट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं