विज्ञापन

भारत में मार्च 2026 में कारों की बरसात! नई Renault Duster से लेकर Audi SQ8 तक कई बड़े लॉन्च

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Audi SQ8 के डेब्यू से लेकर Renault Duster की वापसी, Skoda Kushaq का नया अपडेटेड वर्जन और Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत का भी खुलासा, तक शामिल है.

भारत में मार्च 2026 में कारों की बरसात! नई Renault Duster से लेकर Audi SQ8 तक कई बड़े लॉन्च

अगर आप कार लेने की तैयारी में हैं तो मार्च 2026 आपके लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने कारों की बरसात होने वाली है यानी कई नई कार इस महीने लॉन्च हो रही हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा  Audi SQ8 के डेब्यू से लेकर Renault Duster की वापसी, Skoda Kushaq का नया अपडेटेड वर्जन और Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत का भी खुलासा तक शामिल है. 

Audi SQ8 का डेब्यू

Latest and Breaking News on NDTV

17 मार्च को ही भारत में Audi SQ8 भी लॉन्च होने वाली है. यह मॉडल Audi Q8 और Audi RS Q8 के बीच रखा जाएगा. इस लग्जरी SUV में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है जो करीब 507bhp की पावर और 770Nm टॉर्क पैदा करता है. कंपनी के अनुसार यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है, जो इसे एक बेहद पावरफुल SUV बनाता है.

Renault Duster की वापसी

Latest and Breaking News on NDTV

इस साल की सबसे चर्चित वापसी Renault Duster की है. यह SUV 2022 में भारत में बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसे नए अवतार में फिर से लॉन्च किया जा रहा है. नई Duster भी 17 मार्च को लॉन्च होने वाली है. ग्राहकों को इसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है. भारत में नई Duster को शुरुआत में दो टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा. पहला 1.0 लीटर टर्बो इंजन होगा जो लगभग 100bhp की पावर देगा. दूसरा ज्यादा ताकतवर 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो लगभग 163bhp की पावर पैदा करेगा. इतना ही नहीं नई Duster में आगे चलकर हाइब्रिड वर्जन भी जोड़ा जाएगा, जो दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकता है.

Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत

Latest and Breaking News on NDTV

Toyota भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Toyota Urban Cruiser Ebella की कीमत का खुलासा करने वाली है. यह कार असल में Maruti e Vitara का टोयोटा वर्जन होगी और इसके जरिए कंपनी भारत के मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करेगी. इस कार में दो बैटरी विकल्प मिलेंगे. बड़ी बैटरी के साथ कार लगभग 543 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि छोटी बैटरी वाला वर्जन लगभग 440 किलोमीटर की रेंज देगा.

Skoda Kushaq का नया फेसलिफ्ट

Latest and Breaking News on NDTV

Skoda भी भारत में Skoda Kushaq का अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस नई कार में डिजाइन में हल्के बदलाव, नया इंटीरियर और कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. अपडेटेड मॉडल में पैनोरमिक सनरूफ और पीछे की सीटों के लिए मसाज फंक्शन जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं. 

कुल मिलाकर मार्च 2026 भारतीय कार बाजार के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com