विज्ञापन

Kia Cars पर 'मई धमाका': Carnival और Clavis EV पर ₹2.70 लाख तक की भारी छूट!

Kia Syros पर भी आकर्षक छूट मिल रही है. MY25 स्टॉक पर ग्राहकों को 85,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं, जबकि MY26 यूनिट्स पर यह डिस्काउंट घटकर 50,000 रुपये तक है.

Kia Cars पर 'मई धमाका': Carnival और Clavis EV पर ₹2.70 लाख तक की भारी छूट!
मई 2026 में Kia कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर

Kia India ने मई 2026 के लिए अपनी लगभग पूरी कार लाइनअप पर नए ऑफर और आकर्षक डिस्काउंट पेश किए हैं. अगर ग्राहक इस महीने नई Kia SUV या MPV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें कुछ चुनिंदा मॉडलों पर 2.70 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें Kia Carnival, Kia Carens Clavis, Kia Carens Clavis EV, Kia Seltos, Kia Syros, Kia Sonet और Kia Carens जैसी गाड़ियां शामिल हैं. इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे फायदे शामिल हैं. हालांकि यह ऑफर शहर, डीलरशिप स्टॉक और ग्राहक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Kia Carnival पर सबसे बड़ा फायदा

इस महीने सबसे ज्यादा छूट Kia Carnival पर दी जा रही है. यह प्रीमियम MPV कुल मिलाकर 2.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है. इसमें लगभग 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है, साथ ही स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट स्कीम का भी फायदा दिया जा रहा है. Kia Carnival उन ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है जो एक लग्जरी, बड़ी और आरामदायक फैमिली कार चाहते हैं. 

Kia Carens Clavis और EV मॉडल पर दमदार ऑफर

Kia Carens Clavis पर भी कंपनी अच्छा डिस्काउंट दे रही है. इसके चुनिंदा टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर 1.55 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. खास बात यह है कि कंपनी इन वेरिएंट्स पर 5 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है. वहीं, इसके डीजल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मॉडल्स पर 85,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

पहाड़ हों या रेगिस्तान, Triumph की नई 'टाइगर' है तैयार: Alpine और Desert एडिशन भारत में लॉन्च!

इसी के साथ Kia ने Carens Clavis EV पर भी खास छूट दी है. इलेक्ट्रिक MPV खरीदने वाले ग्राहकों को 2.15 लाख रुपये तक के कुल फायदे मिल सकते हैं. इसमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज सपोर्ट, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं.

Kia Seltos अब भी बनी मजबूत SUV

किआ की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक Kia Seltos पर मई 2026 में 95,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. यह डिस्काउंट MY25 स्टॉक पर लागू है.  यह SUV उन ग्राहकों के लिए अच्छी है जो स्टाइल, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी का संतुलन चाहते हैं. 

BMW X6 M60i xDrive: लग्जरी इंटीरियर और मॉडर्न फीचर्स वाली BMW की कीमत

Kia Syros और Sonet पर क्या ऑफर है?

Kia Syros पर भी आकर्षक छूट मिल रही है. MY25 स्टॉक पर ग्राहकों को 85,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं, जबकि MY26 यूनिट्स पर यह डिस्काउंट घटकर 50,000 रुपये तक है. वहीं, Kia Sonet, जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में काफी पॉपुलर है, उस पर MY26 स्टॉक में 35,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. MY25 यूनिट्स पर 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. 

स्टैंडर्ड Kia Carens भी इस महीने ऑफर के साथ उपलब्ध है. इस MPV पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. चुनिंदा वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी स्कीम का फायदा भी मिल सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com