BMW इंडिया ने अपनी नई लग्जरी कूपे-SUV BMW X6 M60i xDrive की भारत में प्री-बुकिंग ऑफिशियल रूप से शुरू कर दी है. कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में इस दमदार SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. खास बात यह है कि यह मॉडल 2023 में बंद होने के बाद अब फिर से वापसी कर रहा है. इस बार नई BMW X6 M60i xDrive को ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, ताकतवर V8 इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ लाया जा रहा है. यह SUV भारत में Completely Built-Up (CBU) मॉडल के रूप में आएगी, यानी इसे पूरी तरह तैयार वाहन के रूप में विदेश से आयात किया जाएगा. ग्राहक इसे BMW की डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-बुक कर सकते हैं.

स्पोर्टी और दमदार डिजाइन
नई BMW X6 M60i xDrive अपने स्पोर्टी कूपे-SUV डिजाइन को बरकरार रखती है, जो इसे सड़क पर बाकी SUVs से अलग पहचान देता है. सामने की तरफ इसमें नया और ज्यादा शार्प BMW kidney grille दिया गया है. इसके साथ नई LED हेडलाइट्स और अपडेटेड DRL सिग्नेचर दिए गए हैं, जिससे इसका फ्रंट लुक और ज्यादा मॉडर्न दिखाई देता है. कंपनी ने इसके बंपर डिजाइन को भी ज्यादा स्पोर्टी बनाया है.
BMW ने इस SUV में M-specific styling elements जोड़े हैं, जिससे यह और ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड दिखती है. साइड प्रोफाइल में इसमें बड़े 21-इंच alloy wheels दिए गए हैं, जिनमें ट्विन-स्पोक डिजाइन मिलता है. ब्लैक ORVMs और रेड ब्रेक कैलिपर्स इसका लुक और आकर्षक बनाते हैं. पीछे की तरफ अपडेटेड LED टेललैंप्स और स्पोर्टी ड्यूल एग्जॉस्ट सेटअप SUV को मजबूत और मस्कुलर अपील देते हैं.
Hydrogen Fuel कैसे काम करता है? और क्या ये CNG से सस्ता होगा? जानिए इसके बारे में सबकुछ
लग्जरी इंटीरियर और आधुनिक फीचर्स
BMW X6 M60i xDrive का इंटीरियर काफी प्रीमियम और मॉडर्न बनाया गया है. इसका केबिन नई BMW X5 से प्रेरित है. डैशबोर्ड पर कंपनी ने नया curved display setup दिया है, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एक ही पैनल में जुड़े हुए हैं. इससे केबिन ज्यादा हाई-टेक और साफ-सुथरा दिखाई देता है.
फीचर्स की बात करें तो यह लग्जरी SUV कई एडवांस सुविधाओं से लैस हो सकती है. इसमें ventilated और powered front seats, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है. यह SUV आराम, टेक्नोलॉजी और हाई-परफॉर्मेंस ड्राइविंग का शानदार मिश्रण देने के लिए तैयार की गई है.

दमदार इंजन और तेज परफॉर्मेंस
BMW X6 M60i xDrive की सबसे बड़ी खासियत इसका ताकतवर इंजन है. इसमें 4.4-लीटर twin-turbo V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V mild-hybrid system के साथ आता है. यह इंजन 523 hp की पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इतनी ताकत इसे अपनी श्रेणी की सबसे तेज और दमदार लग्जरी SUVs में शामिल करती है.
इस इंजन को 8-speed automatic gearbox और BMW के xDrive all-wheel-drive system से जोड़ा गया है, जिससे पावर चारों पहियों तक पहुंचती है. कंपनी के अनुसार यह SUV सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत भारत में लगभग 1.3 करोड़ रुपये से 1.4 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. क्योंकि बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए माना जा रहा है कि यह लग्जरी SUV आने वाले कुछ हफ्तों में भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं