विज्ञापन

सिर्फ 7.99 लाख की शुरुआती कीमत! Hyundai की इस कार ने बनाया बिक्री का ऐसा रिकॉर्ड, हर कोई हैरान

Hyundai Venue ने भारतीय बाजार में एक नया इतिहास रच दिया है. 2019 में लॉन्च हुई इस कॉम्पैक्ट SUV ने 8 लाख से ज्यादा घरेलू बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए इसकी पूरी डिटेल्स.

सिर्फ 7.99 लाख की शुरुआती कीमत! Hyundai की इस कार ने बनाया बिक्री का ऐसा रिकॉर्ड, हर कोई हैरान
Hyundai Venue ने साल 2019 में भारत में अपनी शुरुआत की थी.
X: HMGnewsroom

Hyundai की एक ऐसी गाड़ी है, जिसने अपनी किफायती कीमत और शानदार फीचर्स के दम पर ग्राहकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. इसका नाम है Hyundai Venue, जिसने भारत में बिक्री का एक ऐसा जादुई आंकड़ा पार कर लिया है, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती. सिर्फ 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार को खरीदने के लिए लोग आज भी शोरूम के बाहर लाइन लगा रहे हैं.

Tata Motors ने दिया तगड़ा झटका! 1 जुलाई से महंगी हो रही हैं आपकी पसंदीदा कारें, खरीदने का आखिरी मौका

8 लाख से ज्यादा घरों की बनी पसंद

Hyundai Venue ने साल 2019 में भारत में अपनी शुरुआत की थी. तब से लेकर मई 2026 के अंत तक इस कॉम्पैक्ट SUV ने घरेलू बाजार में 8,02,221 यूनिट्स बेचने का रिकॉर्ड बना लिया है. Hyundai के पूरे पोर्टफोलियो में Creta के बाद वेन्यू ही इकलौती ऐसी कार है जिसने इस ऐतिहासिक आंकड़े को छुआ है. इसके साथ ही यह पूरे देश में Maruti Brezza और Tata Nexon के बाद 8 लाख का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी कॉम्पैक्ट SUV बन गई है. अगर इसमें विदेशों में एक्सपोर्ट की गई 55,000 गाड़ियों को भी जोड़ दें, तो Hyundai अब तक भारत से कुल 8.5 लाख से ज्यादा Venue दुनिया भर में बेच चुकी है.

Venue की इस जबरदस्त सफलता के पीछे इसकी नई और New-Gen वाले मॉडल का बहुत बड़ा हाथ है. नई Hyundai Venue को कंपनी के बेहतरीन Global K1 platform पर तैयार किया गया है. नया मॉडल पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और मस्कुलर दिखता है. इसका व्हीलबेस 2,520mm का है, जिसकी वजह से केबिन के अंदर यात्रियों को बैठन के लिए बहुत बढ़िया और खुला स्पेस मिलता है. आपको बता दें कि यह Hyundai के पुणे वाले नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से रोल आउट होने वाली पहली कार भी है.

डिजाइन के मामले में नई Venue बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लगती है. इसके फ्रंट में डार्क क्रोम ग्रिल दी गई है, जिसके साथ क्वाड-बीम एलईडी हेडलैंप्स और ट्विन-हॉर्न एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) इसके लुक को निखारती हैं. पीछे की तरफ होराइजन-स्टाइल एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो रात में बहुत खूबसूरत दिखते हैं. कार को ऊंचा और चौड़ा स्टांस दिया गया है, साथ ही ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स और आकर्षक सी-पिलर इसे एक बड़ी एसयूवी जैसा लुक देते हैं.

0 से 100 स्पीड सिर्फ 3 सेकंड में! दुनिया को हैरान करने वाली इस कार का असली राज है ये अनोखा फ्यूल

Hyundai Venue का केबिन किसी महंगी लग्जरी कार से कम नहीं है. इसके अंदर आपको ट्विन 12.3-इंच के पैनोरमिक डिस्प्ले मिलते हैं, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम एक साथ जुड़े हुए हैं. इसके अलावा प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पीछे की तरफ झुकने वाली सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और बोस (Bose) का 8-स्पीकर वाला धांसू ऑडियो सिस्टम दिया गया है. यह कार हेज़ल ब्लू, मिस्टिक सैफायर और ड्रैगन रेड जैसे नए शानदार रंगों में उपलब्ध है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai Venue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com