विज्ञापन

Hyundai का बड़ा धमाका: 690km की रेंज वाली नई Ioniq 5 फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें क्या है खास!

इस फेसलिफ्ट मॉडल में Hyundai का नया Connected Car Navigation Cockpit (ccNC) सिस्टम दिया गया है. इसके साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ओवर-द-एयर अपडेट्स और EV चार्जिंग के लिए इन-कार पेमेंट फीचर भी मिलता है.

Hyundai का बड़ा धमाका: 690km की रेंज वाली नई Ioniq 5 फेसलिफ्ट लॉन्च, जानें क्या है खास!
इस फेसलिफ्ट मॉडल में Hyundai का नया Connected Car Navigation Cockpit (ccNC) सिस्टम दिया गया है.

Hyundai ने भारत में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Hyundai Ioniq 5 का नया फेसलिफ्ट वर्ज़न 55.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च कर दिया है. यह कार Hyundai के E-GMP प्लेटफॉर्म पर बनी है और कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार के रूप में जानी जाती है. इस नए मॉडल में बड़ी बैटरी, थोड़ा बदला हुआ डिजाइन और कई नए टेक्नोलॉजी व सेफ्टी फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा एडवांस और उपयोगी बन गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

बैटरी और रेंज में बड़ा बदलाव

इस फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा अपडेट इसकी नई 84kWh बैटरी है, जो पहले वाले 72.6kWh बैटरी पैक की जगह लेती है. पहले मॉडल की रेंज 631 किलोमीटर थी, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग 690 किलोमीटर तक हो गई है. यह रेंज इसे भारत में उपलब्ध सबसे लंबी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल करती है.

यह कार रियर-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है और 229hp की पावर व 350Nm टॉर्क देती है. इसमें DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह सिर्फ 18 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. वहीं, 11kW AC चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटे 35 मिनट का समय लगता है.

पेट्रोल में मिलावट कैसे पहचानें? ये 6 आसान घरेलू नुस्खे आपकी गाड़ी को बचाएंगे

एक्सटीरियर डिजाइन में नए बदलाव

नई Ioniq 5 का डिजाइन पहले जैसा ही मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ छोटे-छोटे अपडेट किए गए हैं. सामने की तरफ नया बंपर, ब्लैक्ड-आउट एयर फ्लैप और अपडेटेड स्किड प्लेट्स दी गई हैं. साइड प्रोफाइल में नए 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जो कार को और आकर्षक बनाते हैं.

पीछे की तरफ नया बंपर, नया रूफ स्पॉइलर और अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट दिया गया है, हालांकि इसका पिक्सल लाइट डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है. कार का साइज भी थोड़ा बढ़ा है और यह पहले से 20mm लंबी हो गई है. यह कार चार रंगों में आती है - Gravity Gold Matte, Midnight Black Pearl, Titan Grey और Optic White.

Latest and Breaking News on NDTV

इंटीरियर और फीचर्स में सुधार

कार के अंदर आपको प्रीमियम और मॉडर्न इंटीरियर मिलता है. इसमें 12.3-इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं-एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए. इसमें नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसमें लाइटिंग डिजाइन और हीटिंग फीचर भी है.

अब इसमें ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है, जो पहले के व्हाइट थीम के मुकाबले ज्यादा आसान मेंटेन होती है. सीट्स में रीसायकल प्लास्टिक और इको-फ्रेंडली लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे पर्यावरण के लिए बेहतर बनाता है.

CNG भरने का 'गोल्डन टाइम' : इस समय भरवाएं CNG, मिलेगा फुल प्रेशर और गाडी दौड़ेगी मक्खन की तरह!

टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स

इस फेसलिफ्ट मॉडल में Hyundai का नया Connected Car Navigation Cockpit (ccNC) सिस्टम दिया गया है. इसके साथ वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ओवर-द-एयर अपडेट्स और EV चार्जिंग के लिए इन-कार पेमेंट फीचर भी मिलता है. इसमें Bluelink के जरिए रिमोट इम्मोबिलाइजेशन फीचर भी दिया गया है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर कार को दूर से लॉक कर सकते हैं. साथ ही इसमें 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और एडवांस शिफ्ट-बाय-वायर सिस्टम भी मिलता है.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिए गए हैं. इसके अलावा Level 2 ADAS फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे पार्किंग कोलिजन अवॉइडेंस और साइड पार्किंग वार्निंग.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com