अगर आपकी बाइक की चेन गंदी हो गई है या आवाज करने लगी है, तो इसे साफ करना बहुत जरूरी है. सही तरीके से चेन साफ करने से बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और चेन की लाइफ भी बढ़ती है. चेन साफ करने के लिए आपको कुछ बेसिक चीजें चाहिए होंगी, जैसे एक पुराना टूथब्रश या चेन ब्रश, कपड़ा (रैग), केरोसिन या चेन क्लीनर और बाद में लगाने के लिए चेन लुब्रिकेंट (ऑयल). अब 5 स्टेप्स में समझिए कैसे आप ये काम खुद घर पर सकते हैं.

1. सबसे पहले बाइक को ऐसी जगह खड़ा करें जहां पीछे का पहिया आसानी से घूम सके. अगर स्टैंड नहीं है, तो बाइक को साइड स्टैंड पर रखकर धीरे-धीरे पीछे का पहिया हाथ से घुमा सकते हैं.
2. अब केरोसिन या चेन क्लीनर को चेन पर लगाएं. ध्यान रखें कि पेट्रोल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह चेन के रबर पार्ट्स (O-rings) को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके बाद ब्रश से चेन को धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें. ऐसा करते समय पीछे का पहिया घुमाते रहें, ताकि पूरी चेन अच्छी तरह साफ हो जाए.
3. ब्रश से सफाई करने के बाद एक सूखे कपड़े से चेन को पोंछ लें. इससे सारी गंदगी हट जाएगी. कोशिश करें कि चेन पूरी तरह सूखी हो जाए, ताकि बाद में लगाया गया ऑयल अच्छे से काम करे.
ये भी पढ़ें - AC खरीदते समय न करें ये 1 गलती! वरना दोगुना आएगा बिजली का बिल और ठंडक भी होगी आधी
4. अब सबसे जरूरी स्टेप है चेन को ऑयल करना. चेन लुब्रिकेंट को धीरे-धीरे चेन पर लगाएं और पीछे का पहिया घुमाते रहें. ध्यान रखें कि ऑयल चेन के अंदर तक पहुंचे. ज्यादा ऑयल लगाने से धूल जल्दी चिपकती है, इसलिए हल्का और बराबर लगाएं.
5. हमेशा याद रखें कि आपको हर 500-700 किलोमीटर के बाद चेन साफ और लुब्रिकेट करनी चाहिए. अगर आप बारिश या धूल वाली जगहों पर ज्यादा बाइक चलाते हैं, तो यह काम और जल्दी-जल्दी करना बेहतर रहता है.
नोट - चेन साफ करते समय बाइक का इंजन बंद रखें और हाथों को चेन में फंसने से बचाएं. पेट्रोल या हार्ड केमिकल्स का इस्तेमाल न करें. हमेशा सही लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें, ताकि चेन स्मूद चले और जल्दी खराब न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं