विज्ञापन

69KM की माइलेज, कीमत 67,100 रुपये, Platina-Splendor के छूटेंगे छक्के, TVS की नई बाइक

2026 TVS Radeon को कंपनी ने अपडेट कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 67,100 रुपये है. इसमें नए LED लाइट्स, कलर ऑप्शन मिलेंगे.

69KM की माइलेज, कीमत 67,100 रुपये, Platina-Splendor के छूटेंगे छक्के, TVS की नई बाइक
TVS Radeon
TVS

TVS Motor Company ने अपनी कम्यूटर बाइक Radeon को 2026 के लिए अपडेट कर दिया है. नई बाइक में ऑल-LED लाइटिंग, नए ग्राफिक्स और नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,100 रुपये है. हालांकि, कंपनी ने बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. ये अपडेट फेस्टिव सीजन से पहले आया है, जब दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद रहती है.

2026 TVS Radeon की कीमत और वेरिएंट

नई TVS Radeon को तीन वेरिएंट Base, Digi-Drum और Digi-Disc में पेश किया गया है. बेस वेरिएंट की कीमत 67,100 रुपये है, जबकि Digi-Drum के लिए 70,100 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, टॉप वेरिएंट Digi-Disc की कीमत 73,100 रुपये रखी गई है. कीमतों में बदलाव की बात करें तो बेस वेरिएंट पहले के मुकाबले 1,250 रुपये महंगा हुआ है. दूसरी ओर, टॉप Digi-Disc वेरिएंट की कीमत में 7,500 रुपये की कटौती की गई है. हालांकि, कंपनी ने अभी ये साफ नहीं किया है कि पुराने Radeon वेरिएंट भी नई रेंज के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं.

अब सभी वेरिएंट में मिलेंगी LED लाइट्स

2026 TVS Radeon में सबसे बड़ा बदलाव इसकी लाइटिंग में किया गया है. अब बाइक के तीनों वेरिएंट में LED हेडलैंप, सिग्नेचर डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL), LED टेललैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं. इससे पहले की तुलना में बाइक का लाइटिंग सेटअप ज्यादा मॉडर्न हो गया है. कंपनी ने इसके अलावा नए ग्राफिक्स और कलर स्कीम भी पेश की हैं. हालांकि, बाइक का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है.

नए कलर ऑप्शन में मिलेगी TVS Radeon

TVS Radeon के Base वेरिएंट को Black & Blue और Black & Red कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. Digi-Drum वेरिएंट में Black & Orange और Red & Black DT कलर दिए गए हैं. वहीं, Digi-Disc वेरिएंट भी Black & Orange और Red & Black DT कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो Digi-Disc वेरिएंट में फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. दूसरी ओर, Base और Digi-Drum वेरिएंट में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं.

इंजन और माइलेज में नहीं हुआ बदलाव

TVS Radeon के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 109.7cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. ये इंजन 8hp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसकी क्लेम्ड फ्यूल एफिशिएंसी 69.3 kmpl है. हालांकि, रियल माइलेज सड़क, ट्रैफिक, बाइक चलाने के तरीके और मेंटेनेंस जैसी स्थितियों के आधार पर अलग हो सकता है.

USB चार्जिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

TVS Radeon के ऊंचे वेरिएंट में USB चार्जिंग और कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इससे यह बाइक 110cc कम्यूटर सेगमेंट में फीचर्स के लिहाज से एक यूजफउल ऑप्शन बनी रहती है. कंपनी ने लाइटिंग और कलर अपडेट के अलावा दूसरे फीचर्स में किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी है. 2026 TVS Radeon की कीमत इसे बजट कम्यूटर बाइक सेगमेंट में रखती है. बाजार में इसका मुकाबला Honda Livo, Splendor और Bajaj Platina 110 जैसी बाइक्स से होगा.

यह भी पढ़ें | WhatsApp पर 'NO' लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! पुलिस की नए स्कैम को लेकर चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike, TVS Radeon, Best Commuter Bikes In India, Bike Offers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com