विज्ञापन

Honda Shine पर था 10 लाख का चालान, ट्रैफिक पुलिस के उड़े होश! 2 मिनट में ऐसे चेक करें पेडिंग स्टेटस

गुरुग्राम पुलिस ने जब्त की 10 लाख चालान वाली बाइक. कहीं आपकी गाड़ी पर भी तो नहीं है जुर्माना? परिवहन विभाग के इस लिंक से 2 मिनट में चेक करें अपना स्टेटस.

Honda Shine पर था 10 लाख का चालान, ट्रैफिक पुलिस के उड़े होश! 2 मिनट में ऐसे चेक करें पेडिंग स्टेटस
AI Generated Image

अभी एक हैरान कर देने वाला मामला वायरल हो रहा है. गुरुग्राम के MDI चौक के पास एक शख्स अपनी Honda Shine बाइक पर बैठकर जा रहा था. यहां पर रूटीन ट्रैफिक चेकिंग हो रही थी. हेलमेट न होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोका. लेकिन, जब उसका चालान करने की बारी आई तो ऐसी बात पता चली जिसे जानकर वे लोग भी दंग रह गए. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं.

गुरुग्राम में बाइक की चेकिंग हो रही थी. इस दौरान बाइक राइडर को बिना हेलमेट के रोका गया. चेकिंग के दौरान जब ट्रैफिक पुलिस ने उसके पुराने रिकॉर्ड चेक किए तो वे हैरान रह गए. रिकॉर्ड से ट्रैफिक पुलिस को पता चला कि उसके ऊपर पहले से ही 100 से ज्यादा चालान दर्ज हैं.

1 लाख से कम की बाइक, 10 लाख का चालान

उस पर 1, 2 या 3 नहीं बल्कि 113 चालान के मामले दर्ज थे. उसका बकाया चालान 10 लाख 68 हजार 500 रुपये का था. दिलचस्प बात है कि जिस बाइक पर इतने चालान हैं, उसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख से भी कम है. यानी लगभग 96 हजार की बाइक पर 10.5 लाख के चालान बाकी हैं.

इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बिना इंश्योरेंस और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों से संबंधित हैं. इसके बाद बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया. अगर आप भी मोटी चालान से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

ऐसे चेक करें पुराने चालान का स्टेटस

बाइक या गाड़ी ड्राइव करते समय हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें. लेकिन, अगर आपको संदेह है कि आपका चालान पहले हो चुका है तो इसको चेक करना जरूरी है. इसके लिए आप पुराने मैसेज को चेक कर सकते हैं. चालान का स्टेटस ऑनलाइन भी चेक किया जा सकता है.

पेंडिंग चालान का स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको https://echallan.parivahan.gov.in/index/challan-services पोर्टल पर जाना होगा. यहां पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे. इसमें आपको Check Pending Challan Status पर क्लिक करना होगा.

आप सीधे भी इस URL को यहां पर क्लिक करके ओपन कर सकते हैं. यहां पर आपके पास तीन ऑप्शन होंगे. आप चालान नंबर, व्हीकल नंबर या डीएल नंबर के जरिए चालान का स्टेटस देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- समय रैना के पास है ये लग्जरी कार, पीछे मसाज पार्लर और बड़ी स्क्रीन, फीचर्स उड़ा देंगे होश!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike, Car, Challan, Challan Action, Challan For Traffic Violations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com