विज्ञापन

गुरुग्राम के जलभराव में Fortuner-Honda City फेल! चला देसी ट्रैक्टर का खेल, वीडियो वायरल

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से हालात बिगड़ गए. Honda City और Toyota Fortuner जैसी कई गाड़ियां भी पानी से भरी सड़कों पर मुश्किल में नजर आईं.

गुरुग्राम के जलभराव में Fortuner-Honda City फेल! चला देसी ट्रैक्टर का खेल, वीडियो वायरल
Viral Video Screengrab

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद शहर की रफ्तार थम गई है. जिसको देखते हुए ऑथोरिटी की ओर से वर्क फ्रॉम की भी सलाह भी दी गई है. ज्यादातर इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, बारिश के पहले दिन कई गाड़ियां और स्कूल बसें पानी में फंस गईं. खास तौर पर सुभाष चौक के आसपास हालात काफी खराब रहे.

इसको लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में येलो कलर की कई स्कूल बसें पानी से भरी सड़क पर फंसी दिखाई दीं. कुछ जगहों पर पानी बस की छत के करीब तक पहुंच गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चों को लेकर जा रही करीब नौ स्कूल बसें लगभग दो घंटे तक फंसी रहीं, जिसके बाद उन्हें वहां से निकाला जा सका.

Fortuner से City तक पर आफत

स्कूल बसों के अलावा Honda City और Toyota Fortuner जैसी कई गाड़ियां भी पानी से भरी सड़कों पर मुश्किल में नजर आईं. ऐसे हालात में कुछ लोगों ने आने-जाने के लिए ट्रैक्टरों का सहारा लिया. कई वायरल वीडियो में ट्रैक्टर पानी से भरी सड़कों से गुजरते और लोगों को ले जाते दिखाई दे रहे हैं. कुछ वीडियो में ट्रैक्टर की ट्रॉली में बड़ी संख्या में लोग बैठे नजर आए.

ट्रैक्टर खेतों में काम करने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए उनके इंजन की प्लेसमेंट ऊंची होती है और एग्जॉस्ट भी ऊपर की तरफ होता है. इससे वे पानी भरी सड़कों पर सामान्य कारों की तुलना में बेहतर तरीके से आगे बढ़ सकते हैं. बड़े पहिए और 4x4 सिस्टम भी खराब और गड्ढों वाली सड़कों पर उन्हें आगे बढ़ने में मदद करते हैं.

गुरुग्राम में जलभराव

बारिश की वजह से राजीव चौक, इफको चौक, रेलवे रोड, सेक्टर 5, ओल्ड दिल्ली रोड, मेहरौली रोड और बसई रोड जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे. दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई. जिस रास्ते को सामान्य तौर पर करीब 15 मिनट में पूरा किया जाता है, वहां सफर में लगभग 50 मिनट तक लग रहे.

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल की टेंशन खत्म! आ गया 85% इथेनॉल पर दौड़ने वाला Honda का स्कूटर, देखें प्राइस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Honda City, Fortuner Car, Fortuner Car Price, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com