विज्ञापन

क्या आपकी कार के लिए सेफ है E20 पेट्रोल? Maruti, Tata से लेकर Toyota ने क्या कहा?

E20 पेट्रोल को लेकर दुविधा में हैं? मारुति सुजुकी, टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनियों से जानिए क्या आपकी पुरानी गाड़ी E20 फ्यूल पर सेफ चल सकती है और माइलेज पर इसका क्या असर होगा.

क्या आपकी कार के लिए सेफ है E20 पेट्रोल? Maruti, Tata से लेकर Toyota ने क्या कहा?
E20 फ्यूल पर कार निर्माता कंपनियों ने स्थिति साफ की है.
NDTV

आप अपनी कार या बाइक में E20 पेट्रोल डलवाने से कतरा रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. कुछ दिन पहले पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक हाई-लेवल प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों के एक्सपर्ट्स ने साफ कर दिया कि E20 फ्यूल से आपकी गाड़ी को कोई खतरा नहीं है. खबर में जानते हैं कि मारुति सुजुकी, हुंडई, टोयोटा, टाटा, महिंद्रा और होंडा जैसी कंपनियों की गाड़ियों पर इसका क्या असर होने वाला है और एक्सपर्ट्स ने आपके सारे डर को कैसे दूर किया.

'1.5 करोड़ गाड़ियों में कोई खराबी नहीं'

देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने ग्राहकों को स्टेटमेंट ऑफ कॉन्फिडेंस दिया. उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 में मारुति सुजुकी ने करीब 2.84 करोड़ कारों की सर्विसिंग की. इनमें से 1.5 करोड़ से ज्यादा कारें 3 साल से ज्यादा पुरानी थीं, जो E20 सर्टिफाइड नहीं थीं. इसके बाद भी, फील्ड से एक भी ऐसी शिकायत नहीं आई जहां E20 पेट्रोल की वजह से इंजन में जंग, टूट-फूट या कंपोनेंट खराब होने की समस्या आई हो."

माइलेज पर क्या होगा असर?

राहुल भारती ने साफ कहा कि E20 का कैलोरीफिक वैल्यू E10 की तुलना में 3 से 3.5% कम है. इसलिए माइलेज पर केवल इतना ही असर पड़ेगा. मान लीजिए, अगर आपकी कार 20 किमी/लीटर का माइलेज देती है, तो E20 से ये घटकर 19.4 किमी/लीटर हो जाएगा. लेकिन इस मामूली कमी की भरपाई बेहतर एक्सीलरेशन, एंटी-नॉकिंग प्रॉपर्टीज और बहुत कम प्रदूषण से हो जाती है.

'कड़े नियमों और इंटरनेशनल टेस्टिंग का भरोसा'

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट विक्रम गुलाटी ने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर दुनिया के सबसे कड़े नियमों का पालन करता है. भारत यूनाइटेड नेशंस इकोनॉमिक कमिशन फॉर यूरोप का हिस्सा है, जिसके टेस्टिंग प्रोटोकॉल अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं. उन्होंने बताया कि पुरानी गाड़ियों पर कड़े टेस्ट करने के बाद ही E20 को बाजार में उतारने का फैसला लिया गया. इथेनॉल एक हाई-परफॉर्मेंस और क्लीन फ्यूल है, जिसका इस्तेमाल फार्मूला रेसिंग कार तक में होता है.

क्या आपकी गाड़ी E20 पर चल सकती है?

मारुति सुजुकी: अप्रैल 2023 के बाद बनी मारुति की सभी कारें जैसे स्विफ्ट, बलेनो, ब्रेज़ा, ग्रैंड विटारा, पूरी तरह E20 कम्पैटिबल हैं. पुरानी गाड़ियां भी सेफ्टी मार्जिन की वजह से E20 को बिना किसी खराबी के झेल सकती हैं.

हुंडई इंडिया: हुंडई के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पुनीत आनंद ने पहले ही साफ किया है कि उनकी नई लाइनअप जैसे क्रेटा, वेन्यू, i20, एक्सटर BS6 फेज-2 के जरिए E20 रेडी है.

टाटा मोटर्स और महिंद्रा: दोनों भारतीयों ने अपनी गाड़ियों नेक्सॉन, पंच, सफारी, XUV700, स्कॉर्पियो-N के इंजनों को नए BS-VI एमिशन नॉर्म्स और BIS नियम के अनुसार E20 ट्यून कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ethanol Blended Petrol India, E20 Petrol Mileage Drop, E20 Petrol Engine Damage Myth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com