विज्ञापन

Citroen Aircross का नया 'Comfort Edition' हुआ लॉन्च, बेहद कम है दाम और फीचर्स प्रीमियम

Citroen India ने ग्राहकों को लग्जरी और आराम का अहसास कराने के लिए अपनी Aircross SUV का नया 'Comfort Edition' लॉन्च किया है. ₹9.09 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस मॉडल की पूरी जानकारी यहां देखें.

Citroen Aircross का नया 'Comfort Edition' हुआ लॉन्च, बेहद कम है दाम और फीचर्स प्रीमियम
Citroen ने लॉन्च किया Aircross का नया अवतार

Citroen India ने अपनी पॉपुलर SUV एयरक्रॉस का एक नया स्पेशल Comfort Edition बाजार में उतार दिया है. इस नई गाड़ी की शुरुआती कीमत ₹9.09 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. कंपनी का पूरा फोकस इस बार गाड़ी के लुक को बदलने के बजाय उसके इंटीरियर को ज्यादा से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाने पर है ताकि कम बजट में भी ग्राहकों को एक आलीशान गाड़ी में बैठने का अहसास हो सके.

सिर्फ ₹20,000 अतिरिक्त में बड़ा अपग्रेड

सिट्रोएन एयरक्रॉस का यह नया कम्फर्ट एडिशन इसके बेस वेरिएंट 'You' पर बेस्ड है. कंपनी ने इसकी कीमत बेस मॉडल से सिर्फ ₹20,000 ज्यादा रखी है. सबसे अच्छी बात यह है कि जो लोग इसका मिड-स्पेक 'Plus' वेरिएंट खरीदना चाहते हैं, उन्हें इस कम्फर्ट एडिशन के लिए एक भी रुपया अतिरिक्त नहीं देना होगा. इस स्पेशल एडिशन के टॉप टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमत ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Comfort Edition का लुक एंड फील

इस कम्फर्ट एडिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अब लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है. सिट्रोएन ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए इसे बेस मॉडल से ही देना शुरू कर दिया है, जिससे कार के अंदर का लुक बेहद शानदार और प्रीमियम नजर आता है.

सीटों के अलावा केबिन के अंदर कई और भी बदलाव किए गए हैं. अब इस कार में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए हाइट-एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से ऊपर या नीचे किया जा सकता है. 

इसके साथ ही कार के डैशबोर्ड और केबिन के अंदर 'सॉफ्ट-टच' मटेरियल्स का इस्तेमाल बढ़ाया गया है. इससे कार के अंदर का माहौल बहुत शांत और आरामदायक हो जाता है, जो लंबे सफर में परिवारों के लिए बहुत मददगार साबित होगा.

Tesla की कार ने तोड़ी दीवार, महिला की मौत के बाद ऑटो-पायलट मोड पर उठे सवाल तो Elon Musk ने दिया जवाब

तीन एक्सेसरी पैक्स 

ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए सिट्रोएन इस कार के साथ तीन खास ऑप्शनल पैक्स भी ऑफर कर रही है:

यू पैक (You Pack): इसमें आपको 10-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, रिवर्स पार्किंग कैमरा और फॉग लैंप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

प्लस पैक (Plus Pack): यह पैक उन लोगों के लिए है जो कार में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग पैड जैसी आधुनिक सुविधाएं चाहते हैं.

मैक्स पैक (Max Pack): मनोरंजन के शौकीनों के लिए इस पैक में शानदार जेबीएल (JBL) ऑडियो सिस्टम और सुरक्षा के लिए एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस अलर्ट्स के साथ तीन-चैनल वाला डैशकैम दिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citroen India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com