विज्ञापन

Uber-Ola को सीधी टक्कर देने वाली Bharat Taxi का ऐप लॉन्च, जानिए कैसे ड्राइवर और यात्रियों दोनों को होगा फायदा

Bharat Taxi एक राइड-हेलिंग ऐप है, जो सहकारी मॉडल पर आधारित है. यानी इसमें ड्राइवरों को मालिकाना हक मिलता है. इसका मकसद ड्राइवरों को उन प्राइवेट कंपनियों से आज़ादी दिलाना है, जिन पर लंबे समय से ज्यादा कमीशन लेने और ड्राइवरों के शोषण के आरोप लगते रहे हैं.

Uber-Ola को सीधी टक्कर देने वाली Bharat Taxi का ऐप लॉन्च, जानिए कैसे ड्राइवर और यात्रियों दोनों को होगा फायदा

Bharat Taxi नाम की नई कैब सर्विस आज ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो रही है, जो सीधे तौर पर Uber और Ola जैसे प्राइवेट कैब एग्रीगेटर्स को चुनौती देगी. यह ऐप सहकारी मॉडल पर आधारित है और इसे भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है. Bharat Taxi ऐप को आज 5 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे. फिलहाल इस कैब की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से होगी, लेकिन आने वाले समय में ये देश के अन्य राज्यों और शहरों में भी बढ़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है Bharat Taxi?
Bharat Taxi एक राइड-हेलिंग ऐप है, जो सहकारी मॉडल पर आधारित है. यानी इसमें ड्राइवरों को मालिकाना हक मिलता है. इसका मकसद ड्राइवरों को उन प्राइवेट कंपनियों से आज़ादी दिलाना है, जिन पर लंबे समय से ज्यादा कमीशन लेने और ड्राइवरों के शोषण के आरोप लगते रहे हैं.

बता दें, Bharat Taxi सीधे भारत सरकार की पहल नहीं है. इसे Sahakar Taxi Cooperative Limited द्वारा संचालित और मैनेज किया जाता है. इस को-ऑपरेटिव को ऐसे अनुभवी लोगों का समर्थन मिला है, जो पहले अमूल जैसी दुनिया की सबसे सफल सहकारी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. यही वजह है कि Bharat Taxi के मॉडल को काफी मजबूत और भरोसेमंद माना जा रहा है.

कैसे काम करता है Bharat Taxi का सिस्टम?
Bharat Taxi का काम करने का तरीका बाकी कैब ऐप्स से बिल्कुल अलग है. इसमें हर ड्राइवर, जिसे 'सारथी' कहा जाता है, कोऑपरेटिव के पांच शेयर का मालिक होता है. Uber और Ola की तरह हर राइड पर कमीशन काटने की बजाय Bharat Taxi ड्राइवरों से ऐप इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ 30 रुपये की फिक्स्ड डेली फीस लेती है. इससे यात्रियों के लिए भी यह मॉडल फायदेमंद माना जा रहा है.

दूसरी ऐप्स हर राइड पर 30 से 50 रुपये तक कमीशन काटती हैं, वहीं Bharat Taxi का जीरो-कमीशन मॉडल इन बचतों का फायदा सीधे यात्रियों तक पहुंचाने में मदद करता है. कंपनी पहले ही बता चुकी है कि उसके प्लेटफॉर्म पर 4 लाख से ज्यादा ड्राइवर रजिस्टर हो चुके हैं.

Bharat Taxi में यात्रियों की सुरक्षा
Bharat Taxi में इसका भी खास ध्यान दिया गया है. ऐप में एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन दी गई है और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 35 खास बूथ बनाए गए हैं, जहां ग्राहकों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा. इसके अलावा सभी ड्राइवरों का वेरिफिकेशन किया जाता है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित अनुभव मिल सके.

Bharat Taxi का सॉफ्ट लॉन्च दिसंबर 2025 में दिल्ली और गुजरात में किया गया था. इस पायलट फेज के दौरान ऐप पर रोजाना औसतन 5,500 राइड्स दर्ज की गईं, जिनमें से करीब 4,000 राइड्स एयरपोर्ट से जुड़ी थीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com