Bajaj Auto एक नई और बेहद किफायती एडवेंचर बाइक लाने की तैयारी में है. बजाज को एक बार फिर भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इस बार लीक हुई तस्वीरों से बाइक के लुक, डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि बजाज की इस नई ऑफ-रोडर बाइक में क्या कुछ खास मिलने वाला है.
मस्कुलर ऑफ-रोडिंग डिजाइन
लीक हुई नई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि बजाज की इस बाइक को प्रॉपर ड्यूल-स्पोर्ट एडवेंचर लुक दिया गया है. बाइक के फ्रंट में एक ऊंची चोंच (Tall Front Beak), हाई-माउंटेड फ्रंट फेंडर और मस्कुलर फ्यूल टैंक एक्सटेंशन दिए गए हैं. इसके अलावा, इसमें ऊपर की तरफ उठा हुआ एक साइलेंसर मिलता है, जो गहरे पानी या कीचड़ वाले रास्तों पर बाइक को बंद होने से बचाएगा.
पहली बार हाइब्रिड अवतार में दिखेगी सबकी चहेती Creta, सिंगल चार्ज में करेगी 400 किमी का सफर
ऑफ-रोडिंग को आसान और आरामदायक बनाने के लिए बजाज ने इस बाइक के सस्पेंशन पर काफी काम किया है. बाइक में लंबे ट्रैवल वाले टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. यह सेटअप बड़े से बड़े गड्ढों को आसानी से झेल सकता है.

Photo Credit: Photo Credit: bikewale
इसके साथ ही बाइक में स्पोक व्हील्स (Wire-Spoke Wheels) और दोनों तरफ ऑल-टेरेन टायर दिए गए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें सामने की तरफ 19-इंच और पीछे की तरफ 17-इंच का व्हील कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है, जो एडवेंचर बाइक्स के लिए बेस्ट माना जाता है.
आ रही है नई Tata Sierra EV, 1 चार्ज में दौड़ेगी 500km! लग्जरी फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्च
पल्सर N250 का दमदार और भरोसेमंद इंजन
हालांकि बजाज ने अभी तक इसके इंजन की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान इस बाइक को पल्सर N250 के साथ देखा गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस एडवेंचर बाइक में Pulsar N250 का ही 249cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन लगभग 24 bhp की पावर और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि, ऑफ-रोडिंग और पहाड़ों पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसके गियर रेशियो में कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं ताकि बाइक को कम आरपीएम पर भी बढ़िया टॉर्क मिल सके.

Photo Credit: bikewale
फीचर्स की बात करें तो बजाज अपनी इस नई एडवेंचर बाइक को पूरी तरह मॉडर्न बनाने वाला है. इसमें ग्राहकों को एक प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट और ऑल-एलईडी लाइटिंग मिलेगी. सुरक्षा के लिहाज से बाइक में स्विचेबल डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया जाएगा, जिसे ऑफ-रोडिंग के समय राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से पीछे के टायर के लिए बंद भी कर सकेंगे.
कीमत और कब होगी लॉन्च?
माना जा रहा है कि इस नई एडवेंचर बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये से 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. लॉन्चिंग की बात करें तो बजाज इसे इसी साल फेस्टिव सीजन (दिवाली के आसपास) के दौरान बाजार में उतार सकती है, या फिर इसकी लॉन्चिंग साल 2027 की शुरुआत में हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं