• होम
  • ज्योतिष
  • क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा 5 मई को लगने वाला Lunar Eclipse

क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा 5 मई को लगने वाला Lunar Eclipse

इस बार उपछाया (upchaya chandra grahan 2023) चंद्र ग्रहण लगने वाला है. आपके मन में यह विचार आता होगा कि यह कैसा नजर आता है, तो आज इस लेख में पता लग जाएगा.

Written by , Edited by Updated : May 04, 2023 9:06 AM IST
क्या होता है उपछाया चंद्र ग्रहण, जानिए कैसा होगा 5 मई को लगने वाला Lunar Eclipse
Lunar Eclipse 2023 यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आएगा.
FacebookTwitterWhatsAppInstagramLinkedinKoos

Penumbral lunar eclipse 2023 :  साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई दिन शुक्रवार को लगने वाला है. इस बार उपछाया (upchaya chandra grahan 2023) चंद्र ग्रहण लगने वाला है. आपके मन में यह विचार आता होगा कि यह कैसा नजर आता है, तो आपको बता दें कि इस तरह के चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का रंग मलिन हो जाता है. इस ग्रहण में चंद्रमा का भाग कटा हुआ नजर नहीं आता है. इसमें पृथ्वी की सीधी छाया चंद्र पर नहीं पड़ती है. इसमें चंद्रमा धुंधला नजर आता है, इसी खगोलीय घटना को उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं. 

कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण 2023

  • सूर्य ग्रहण की तरह इसमें भी सूतक काल मान्य नहीं होगा, क्योंकि भारत में चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा. यह ग्रहण 05 मई को 2023 को रात 08 बजकर 45 मिनट से देर रात 01 बजे तक रहेगा. चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी इस बार.

कहां कहां दिखेगा ग्रहण 2023

  • पहला चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आएगा. 

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण पर मान्यतानुसार गर्भवती महिलाओं को रखना चाहिए कुछ बातों का ध्यान, जानें यहां 

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण | Second Chandra Grahan 2023

  • पंचांग के अनुसार साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रविवार को रात में 01.06 बजे शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. यानी भारत में ग्रहण की अवधि करीब 01 घंटे 16 मिनट तक रहेगी. बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा. साल 2023 के अंतिम चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजे से शुरू होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ऑनस्क्रीन कपल नवाजुद्दीन-नेहा ने शेयर किया फनी वीडियो, फैंस को पसंद आई दोनों की केमिस्ट्री