विज्ञापन

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें ये एक महाउपाय, एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने बताया घर में बढ़ने लगेगा धन, कभी नहीं बढ़ेगा कर्ज

एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने एक महाउपाय बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, दिवाली की पूजा के दौरान ये उपाय करने से घर में धन बढ़ने लगता है और व्यक्ति को कभी भी कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें ये एक महाउपाय, एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने बताया घर में बढ़ने लगेगा धन, कभी नहीं बढ़ेगा कर्ज
दिवाली की रात जरूर करें ये एक उपाय
(Photo Credit: Instagram)

आज, 8 नवंबर, रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. ये त्योहार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. यही वजह है कि दिवाली की रात लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने भी एक ऐसा ही महाउपाय बताया है. एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, दिवाली की पूजा के दौरान ये उपाय करने से घर में धन बढ़ने लगता है और व्यक्ति को कभी भी कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

इन बातों का रखें ध्यान

एस्ट्रोलॉजर मयंक कुशवाहा बताते हैं, इस उपाय को करने से पहले कुछ खास नियमों का ध्यान रखना जरूरी है. दिवाली की रात जब घर में मां लक्ष्मी की पूजा हो, तब परिवार के सभी सदस्यों का पूजा में शामिल होना जरूरी है. इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हों. ध्यान रखें कि कोई भी सदस्य घर के बाहर न हो. पूजा के दौरान साफ-सुथरे और पारंपरिक कपड़े पहनें. 

अब, लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर, मिठाई, मेवे और कई तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं. लेकिन अगर किसी कारण से आप ज्यादा भोग तैयार नहीं कर पाए हैं, तो आप मां लक्ष्मी को केवल शहद भी अर्पित कर सकते हैं. शहद मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है.

भोजपत्र और गोमती चक्र से करें ये खास उपाय

इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा भोजपत्र लें. अब, इसमें सात गोमती चक्र रखें. इसके बाद भोजपत्र को अच्छी तरह लपेट लें और कलावा की मदद से बांध दें. ध्यान रखें कि आपको ये पूरी प्रक्रिया मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान श्रद्धा के साथ करनी है. जब घर में पूजा पूरी हो जाए, तब इस तैयार भोजपत्र को उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें.

एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, इस उपाय को करने से घर में धन टिकने लगता है और कर्ज जैसी परेशानियों से बचाव होता है. धार्मिक मान्यताओं में गोमती चक्र को शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, भोजपत्र का भी पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में विशेष महत्व माना गया है. ऐसे में दिवाली की पूजा के दौरान ये उपाय जरूर करें. साथ ही इसे करते समय मन में सच्ची श्रृद्धा और विश्वास रखें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर घर में ऐसे बनाएं मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं, ज्योतिषाचार्य ने बताई सही विधि
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com