विज्ञापन

दिवाली पर घर में ऐसे बनाएं मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं, ज्योतिषाचार्य ने बताई सही विधि

ज्योतिषाचार्य मयंक कुशवाहा कहते हैं, दिवाली पर बाजार में मिलने वाली प्लास्टिक की चरण पादुकाएं खरीदने से बचें. इसके बजाय इन्हें घर पर ही बनाना चाहिए. पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजें शुद्ध होनी चाहिए. इसलिए घर में मौजूद पूजा की चीजों से ही मां लक्ष्मी के चरण चिह्न तैयार करने चाहिए.

दिवाली पर घर में ऐसे बनाएं मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं, ज्योतिषाचार्य ने बताई सही विधि
दिवाली पर मां लक्ष्मी की चरण पादुका कैसे बनाएं?
(Photo Credit: Instagram)

आज 9 नवंबर, रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का खास महत्व है. लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, रंगोली बनाते हैं और दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं. इसके अलावा दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान भी बनाए जाते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. इसी विषय पर मशहूर ज्योतिषाचार्य मयंक कुशवाहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं बनाने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

दिवाली पर घर में ऐसे बनाएं मां लक्ष्मी के चरणों के निशान

ज्योतिषाचार्य मयंक कुशवाहा कहते हैं, दिवाली पर बाजार में मिलने वाली प्लास्टिक की चरण पादुकाएं खरीदने से बचें. इसके बजाय इन्हें घर पर ही बनाना चाहिए. पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजें शुद्ध होनी चाहिए. इसलिए घर में मौजूद पूजा की चीजों से ही मां लक्ष्मी के चरण चिह्न तैयार करने चाहिए.

चरण पादुकाएं बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं बनाने के लिए आपको-

  • अक्षत यानी साबुत चावल 
  • थोड़ा सा कुमकुम और
  • थोड़ा सा गंगाजल चाहिए.

सबसे पहले साबुत चावलों को अच्छी तरह पीस लें. अब, इसमें थोड़ा सा कुमकुम मिलाएं. इसके बाद थोड़ा गंगाजल डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. ऐसा पेस्ट बनाएं, जिससे जमीन पर आसानी से चरण चिह्न बनाए जा सकें.

मुख्य दरवाजे से तिजोरी तक बनाएं मां के पैरों के निशान
  • ज्योतिषाचार्य ने बताया कि चरण पादुकाएं बनाने की शुरुआत घर के मुख्य दरवाजे से करनी चाहिए. सबसे पहले मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं. ध्यान रखें कि स्वास्तिक साफ और सही तरीके से बना हो.
  • इसके बाद चावल, कुमकुम और गंगाजल से तैयार किए गए पेस्ट की मदद से मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाएं. इन चरण चिह्नों को मुख्य दरवाजे से घर के अंदर की ओर बनाते हुए पूजा स्थल तक लेकर जाएं.
  • इसके बाद पूजा स्थल से उस जगह तक चरण पादुकाएं बनाएं, जहां आप अपने पैसे रखते हैं. यानी घर की तिजोरी या धन रखने वाली जगह तक मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाएं.

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे से अंदर की ओर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाना उनके घर में आने का प्रतीक माना जाता है. इस तरह चरण पादुकाएं बनाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में धन की बरकत बनी रहती है.

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Diwali Puja Shubh Muhurat: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा किस समय करें? जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Maa Laxmi, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com