विज्ञापन

दिवाली 2026: यहां पढ़ें मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और हनुमान जी की आरती

हिंदू धर्म में किसी भी पूजा को आरती के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में दिवाली की पूजा के दौरान आप भी मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और हनुमान जी की आरती जरूर करें. यहां पढ़ें तीनों देवी-देवताओं की आरती-

दिवाली 2026: यहां पढ़ें मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और हनुमान जी की आरती
मां लक्ष्मी की आरती
(Photo Credit: NDTV)

आज 9 नवंबर, रविवार को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत खास महत्व है. इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं, रंगोली बनाई जाती है और पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी धन और सुख-समृद्धि देती हैं, जबकि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. इसके अलावा, दिवाली की रात हनुमान जी की पूजा का भी खास महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे, तब उन्होंने हनुमान जी को आशीर्वाद दिया था कि दिवाली के उत्सव से पहले उनकी पूजा भी की जाएगी. वहीं, हिंदू धर्म में किसी भी पूजा को आरती के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में दिवाली की पूजा के दौरान आप भी मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और हनुमान जी की आरती जरूर करें. यहां पढ़ें तीनों देवी-देवताओं की आरती-

मां लक्ष्मी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

भगवान गणेश की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी।
कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी।
संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे।
सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठी पताल तोरि जमकारे।
अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै।
बसी बैकुंठ परमपद पावै।।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर घर में ऐसे बनाएं मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं, ज्योतिषाचार्य ने बताई सही विधि
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com