Leo Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: परिवार की परंपराओं और संस्कारों का ख्याल रखें. पुराने नियम-कायदे से किया गया कोई कार्य पूरा हो सकता है.परिवार के छोटे बच्चे के किसी धार्मिक संस्कार का आयोजन कर सकते हैं. किसी गुरु या वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कुछ ऐसे मामलों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. जिनको अभी तक सुलझाना आसान नजर नहीं आ रहा था.
व्यवसायिक/ Professional:
वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया जा सकता है. शिक्षक और ट्रेनिंग से जुड़े लोगों को सम्मान के साथ अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है. आपके अनुशासन और कार्य कुशलता की तारीफ उच्च अधिकारी कर सकते हैं. किसी अनुभवी या वरिष्ठ की सलाह से करियर की दिशा तय की जा सकती है. अपने वरिष्ठ सहयोगियों का सम्मान करें. उनकी बातों को अनसुना ना करें. व्यवसाय में यदि किसी कर्मचारी का व्यवहार बदला हुआ नजर आए, तो थोड़ा सावधान रहे.
स्वास्थ्य/Health:
यदि गला इस समय संवेदनशील हो रहा है.तो बहुत ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचकर रहे. हल्के-फुल्के व्यायाम दिनचर्या में जरूर शामिल करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
परिवार के वरिष्ठ जनों की मदद से परिवार का बजट बना सकते हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं.
रिश्ते/Relationship:
लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते में शादी या स्थायी कमिटमेंट की बात आगे बढ़ सकती है. रिश्तो में गंभीरता बढ़ेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं