Virgo Tarot Card Horoscope 17 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज आत्मनिर्भरता और अनुशासन आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होंगे. कार्यक्षेत्र में नई तकनीक अपनाने और अनुभवी लोगों की सलाह से भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार होगा. आर्थिक मामलों में दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में सादगी, ईमानदारी और पारिवारिक सहयोग सुखद माहौल बनाए रखेगा.
व्यक्तिगत/Personal: अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करें. अजनबी लोगों की बातों पर कोई प्रतिक्रिया न दें. किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पैसों का लेनदेन न करें. जिसके साथ आपका कोई सीधा संपर्क न हो. पारिवारिक जीवन को महत्व दे. परिवार की महिलाओं का सहयोग घर को व्यवस्थित करने के लिए कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional: विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए समय अनुकूल है. जिज्ञासा और अनुशासन आपको कार्य क्षेत्र में अच्छे पद और सफलता की तरफ ले जाएगा.व्यवसाय के आर्थिक मामलों में तुरंत फायदा मिलने वाली योजना की जगह लंबे समय की योजना ज्यादा असरदार रहेगी. अनुभवी व्यक्ति से मिली व्यावहारिक सलाह आपके नजरिया में परिवर्तन ला सकती है. कार्य क्षेत्र में समय-समय पर नहीं तकनीक से खुद को अपग्रेड करते रहे.
स्वास्थ्य/Health: खाने में सूखे मेवे और मौसमी फलों तथा सब्जियां शामिल करना फायदेमंद रहेगा. खाना खाने के समय को लेकर नियमितता बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance: घर के लिए सजावट की कीमती चीजें खरीद सकते हैं. अनावश्यक खर्चे से बच कर रहे.
रिश्ते/Relationship: किसी नए व्यक्ति की ईमानदारी और शालीन व्यवहार आकर्षित कर सकता है. दिखावे की बजाय सादगी रिश्ते को मजबूत बनाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं