विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी से बचें, दस्तावेजों की जांच के बाद ही लें फैसला

Virgo Tarot Card Horoscope 5 June: Temperance की ऊर्जा धैर्य और संयम के साथ कार्य पूरे करने, महत्वपूर्ण जानकारियों को नजरअंदाज न करने और सोच-समझकर बोलने का संदेश दे रही है. आइए जानते हैं कन्या राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य का हाल.

Virgo Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी से बचें, दस्तावेजों की जांच के बाद ही लें फैसला
उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करें.

Virgo Tarot Card Horoscope 5 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal:- किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त के समय जल्दबाजी न करें. सभी दस्तावेजों और कागजातों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें. परिवार के किसी सदस्य की बात को लेकर मन दुविधा में रह सकता है. ऐसे में धैर्य और संयम के साथ उनकी बात को समझने का प्रयास करें. विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग मानसिक तनाव को कम कर सकता है. पारिवारिक जीवन से जुड़े कुछ अधूरे कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी. घर-परिवार को व्यवस्थित करने में सभी का सहयोग प्राप्त हो सकता है.

व्यवसायिक/Professional: कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखना जरूरी होगा. यदि किसी सहकर्मी के साथ विचारों में मतभेद हो तो वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन सावधानीपूर्वक करें. व्यवसाय से जुड़े लोगों को साझेदारी के मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. साझेदार के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, अन्यथा भविष्य में धोखा मिलने की आशंका रह सकती है.

स्वास्थ्य/Health: काम की अधिकता और मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. किसी भी परेशानी के संकेत मिलने पर चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर रहेगा.

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी योजना में धन निवेश करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल कर लें. मित्र को दी गई उधारी वापस मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है.

रिश्ते/Relationship: बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों में चली आ रही कड़वाहट कम हो सकती है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर रिश्तों में जो दूरी आ रही थी, उसमें सुधार के संकेत हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com