विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: विवाह को लेकर बढ़ सकता है दबाव, निवेश से पहले करें जांच-पड़ताल

Pisces Tarot Card Horoscope 5 June: The Hanged Man की ऊर्जा छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचने, स्वयं में सकारात्मक बदलाव लाने और किसी भी निवेश या सौदे से पहले पूरी जांच-पड़ताल करने का संकेत दे रही है. आइए जानते हैं मीन राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य का हाल.

Pisces Tarot Card Rashifal: विवाह को लेकर बढ़ सकता है दबाव, निवेश से पहले करें जांच-पड़ताल
कुछ करीबी लोगों के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है.

Pisces Tarot Card Horoscope 5 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- घर के नवीनीकरण या साज-सज्जा से जुड़े विषयों पर परिजनों से परामर्श कर सकते हैं. इस समय घर को व्यवस्थित और बेहतर बनाने पर ध्यान देने की जरूरत होगी. कुछ करीबी लोगों के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है. परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे. विवाह को लेकर परिजनों का दबाव बढ़ सकता है, जिसके चलते अपने प्रेम संबंध के बारे में परिवार को बता सकते हैं.

व्यवसायिक/Professional: धैर्य और संयम की कमी के कारण छोटी-छोटी बातों पर सहयोगियों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. किसी कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन में असमंजस और भटकाव की स्थिति बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए समय मेहनत भरा रहेगा और इस मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है. समाज सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी कर सकते हैं. किसी नए निवेश या सौदे में सहमति देने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें. किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें. उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार में लचीलापन रखें और अपनी बात स्पष्ट रूप से सामने रखें.

स्वास्थ्य/Health: पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बार-बार पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. किसी अच्छे चिकित्सक की सलाह लेकर खानपान और दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करें.

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. आय बढ़ाने के अन्य साधनों पर विचार कर सकते हैं. जीवनसाथी की अनावश्यक फिजूलखर्ची परेशानी का कारण बन सकती है.

रिश्ते/Relationship: प्रिय व्यक्ति से दूरी महसूस हो सकती है. अपनी भावनाओं को स्पष्ट और ईमानदारी से सामने वाले के सामने व्यक्त करने का प्रयास करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com