विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: शब्दों पर रखें नियंत्रण, संपत्ति विवाद बढ़ा सकता है तनाव

Gemini Tarot Card Horoscope 5 June: Five of Swords की ऊर्जा व्यर्थ की प्रतिक्रियाओं से बचने, रिश्तों में गलतफहमियां दूर रखने और आर्थिक मामलों में दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचने की सलाह दे रही है. आइए जानते हैं मिथुन राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य का हाल.

Gemini Tarot Card Rashifal: शब्दों पर रखें नियंत्रण, संपत्ति विवाद बढ़ा सकता है तनाव
आर्थिक मामलों में दूसरों की बातों से प्रभावित होकर कोई फैसला न लें.

Gemini Tarot Card Horoscope 5 June 2026 Mithun Tarot Card Rashifal:- इस समय अपने शब्दों और प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण रखें. परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. शांत रहकर हालात संभालने का प्रयास करें. किसी के साथ अनावश्यक बहस से बचें. आर्थिक मामलों में दूसरों की बातों से प्रभावित होकर कोई फैसला न लें. पारिवारिक जीवन में कुछ नाजुक परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं. ऐसे में अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. संभव है कि सामने वाला आपकी बात का गलत अर्थ निकालकर स्थिति को और संवेदनशील बना दे.

व्यवसायिक/Professional: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने अपनी बात स्पष्ट और संतुलित तरीके से रखें. किसी योजना को लेकर कोई सहयोगी आपकी सलाह को गलत साबित करने का प्रयास कर सकता है. ऐसी स्थिति में प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं. व्यवसाय में साझेदारों के साथ अनावश्यक विवादों से दूर रहें. प्रतिस्पर्धी आपके और साझेदारी के बीच गलतफहमियां पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं. इस समय उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा.

स्वास्थ्य/Health: गर्मी और उमस के कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्का भोजन करें. शाम के समय हल्की सैर करना फायदेमंद रहेगा.

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा.

रिश्ते/Relationship: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com