Capricorn Tarot Card Horoscope 5 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आ सकती हैं. कोई पुराना सपना साकार होने की संभावना है. आप अपने भीतर सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे, जिससे आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी. पारिवारिक मामलों से जुड़े अधिकांश कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे होते नजर आएंगे. परिवार के युवा और बच्चे अपनी गतिविधियों में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. अधिक सोच-विचार में समय न गंवाएं, अन्यथा अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते हैं. अपने सामान और जरूरी वस्तुओं की देखभाल स्वयं करें.
व्यवसायिक/Professional: फिलहाल किसी भी व्यावसायिक यात्रा को स्थगित रखना बेहतर रहेगा और वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें. जल्दी और आसान तरीके से सफलता पाने के प्रयास में कोई गलत या अव्यावहारिक लक्ष्य न चुनें. कार्यक्षेत्र में अपने कागजात और दस्तावेज व्यवस्थित रखें. इस समय अनावश्यक चर्चाओं की बजाय अपने कार्यों को प्राथमिकता दें. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
स्वास्थ्य/Health: बाहर के खानपान को सीमित रखें. देर रात तक मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है. समय पर भोजन करें और पर्याप्त नींद लेने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: किसी कीमती सामान के खोने या चोरी होने की आशंका बन सकती है. आर्थिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कागजात सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखें.
रिश्ते/Relationship: किसी मित्र की बातों में आकर अपने प्रियजन पर बेवजह आरोप न लगाएं. किसी भी बात पर निष्कर्ष निकालने से पहले उसकी सच्चाई जानने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं