Aquarius Tarot Card Horoscope 5 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- आर्थिक मामलों में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है. पारिवारिक मामलों में अपनी वाणी को संयमित रखें और बेवजह किसी से वाद-विवाद न करें. अचानक कुछ नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. भावनात्मक रूप से आप खुद को अधिक संवेदनशील महसूस करेंगे. इस समय किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. जीवनसाथी के परिजनों के हस्तक्षेप के कारण रिश्ते में तनाव या कलह की स्थिति बन सकती है.
व्यवसायिक/Professional: कार्यक्षेत्र में आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं. किसी सहयोगी के साथ पुरानी बात को लेकर बहस होने की संभावना है. ऐसी स्थिति में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और अपशब्दों के प्रयोग से बचें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. लंबे समय से रुके हुए कुछ कार्यों में गति आ सकती है. किसी दुविधा की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में गुस्से और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी रहेगा.
स्वास्थ्य/Health: काम का दबाव और मानसिक तनाव थकान बढ़ा सकता है. शरीर को पर्याप्त आराम दें और खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: छोटी-छोटी बचत भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलने से राहत महसूस होगी.
रिश्ते/Relationship: संतान के साथ उसके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं