विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी, रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार

Sagittarius Tarot Card Horoscope 4 June: The Chariot की गतिमान ऊर्जा रुके कार्यों में गति, पारिवारिक संतोष और जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने का संकेत दे सकती है. आइए जानते हैं धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी, रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार
करीबी संबंधों में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 4 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के सुलझने की संभावना बन सकती है. आप अपने धैर्य और संयम से इस लक्ष्य को हासिल कर पाए हैं. धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी विशेष उपस्थिति और भागीदारी रहेगी. करीबी संबंधों में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन में सभी कार्य व्यवस्थित होने से मन में संतोष रहेगा. परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग रहेगा. इससे परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा.

व्यवसायिक/Professional:- व्यवसाय में कुछ लंबित और रुके हुए कार्यों में गति आती नजर आएगी. इससे मन में उत्साह और उमंग भर सकती है. किसी नई योजना की शुरुआत के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. समय पर ऋण चुका देने का विश्वास बना हुआ है. कार्यक्षेत्र में सभी कार्य धीरे-धीरे समय सीमा के अंदर पूरे होते नजर आएंगे. अपने जरूरी कागजातों और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखेंगे. अपने सहकर्मियों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं.

स्वास्थ्य/Health:- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सजग रहें. गर्भवती महिलाएं खान-पान का ध्यान रखें.

आर्थिक स्थिति/Finance:- व्यर्थ की गतिविधियों में ज्यादा धन खर्च होने की स्थिति बन सकती है. अनावश्यक खर्चों को सीमित करें.

रिश्ते/Relationship:- आपके योगदान और प्रयासों से घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह अच्छी व्यवस्था बन सकती है. घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com