Leo Tarot Card Horoscope 4 June 2026 Singh Tarot Card Rashifal:- इस समय थोड़ी सी भी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है. अपने आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों पर ध्यान दें. कोई भी कार्य करते समय दिल की बजाय दिमाग से निर्णय लें. व्यावहारिक होने से कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है. लापरवाही और आवेश जैसी कमियों को सुधारने की कोशिश करें. इस समय लक्ष्य हासिल करने के लिए जबरदस्त मेहनत की आवश्यकता महसूस करेंगे.
व्यवसायिक/Professional:- वर्तमान स्थिति प्रतिकूल है. व्यवसाय को लेकर काफी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य की शुरुआत होती नजर आएगी. अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और प्रयासरत रहें. कार्य की निरंतरता बनाए रखें. अन्यथा कार्य पूरा करने में मुश्किल आ सकती है. युवाओं की गैरकानूनी कार्यों में रुचि नुकसानदायक हो सकती है. सावधानी और अनुशासन बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health:- मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- मित्र के विश्वास पर किसी अपरिचित को उधार देना परेशानी में डाल सकता है. ऐसी स्थिति में पड़ने से बचें.
रिश्ते/Relationship:- परिजनों के बीच आपसी बातचीत की कमी पारिवारिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है. घर के बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनका मार्गदर्शन लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं