Gemini Tarot Card Horoscope 4 June 2026 Mithun Tarot Card Rashifal:- परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहे पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. घर में किसी मांगलिक कार्य के होने से निकट संबंधियों का आगमन वातावरण में खुशियां बिखेर देगा. आपकी लगन और मेहनत से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है. संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी. इस समय व्यक्तिगत कार्यों को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. लोगों से मिलते समय सौम्य व्यवहार रखें. किसी भी विपरीत परिस्थिति को शांति से सुलझाने का प्रयास करें. अनावश्यक क्रोध समस्या को बढ़ा सकता है.
व्यवसायिक/Professional:- इस समय व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों से अधिक प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है. अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी. किसी भी औपचारिक मीटिंग में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें. कार्यक्षेत्र की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं. ऐसे लोग जो कार्य को सही तरीके से पूरा करने की बजाय उसे पूरा करने के अनैतिक तरीकों पर ज्यादा विश्वास करते हैं, उनसे दूर रहें.
स्वास्थ्य/Health:- कार्य की अधिकता के चलते मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ सकती है. इस समय मेडिटेशन और हल्के-फुल्के व्यायाम से खुद को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना आवश्यक है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- घर की सजावट पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं. परिवार में खर्चों को लेकर सीमित बजट बनाएं.
रिश्ते/Relationship:- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी. प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी के चलते दूरी आ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं