विज्ञापन

Capricorn Tarot Card:पारिवारिक योजनाओं में सही विकल्प का चयन, अवसर स्वीकार करने से पहले वास्तविक क्षमता की परख

Capricorn Tarot Card Horoscope 4 June: Seven of Cups की ऊर्जा भ्रम से बचने, सही अवसर चुनने और वास्तविकता व कल्पना के बीच अंतर समझने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card:पारिवारिक योजनाओं में सही विकल्प का चयन, अवसर स्वीकार करने से पहले वास्तविक क्षमता की परख
किसी भी अवसर को स्वीकार करने से पहले उसकी वास्तविक क्षमता को जरूर परख लें.

Capricorn Tarot Card Horoscope 4 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:-  पारिवारिक मामले में किसी महत्वपूर्ण योजना के लिए सभी सदस्य अलग-अलग राय रख सकते हैं. इस समय किसी आकर्षक प्रस्ताव के पीछे छिपे पहलुओं को समझना जरूरी होगा. जीवन में वास्तविकता और कल्पना के बीच अंतर समझना परेशानियों से बचा सकता है. किसी बात को लेकर परिवार में कई विकल्प और विचार एक साथ सामने आ सकते हैं. सही सोच-विचार करके बेहतर विकल्प पर राय बनाएं. इस स्थिति में परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह मार्गदर्शन का कार्य करेगी.

व्यवसायिक/Professional:- इस समय नौकरी में एक से अधिक अवसर सामने आ सकते हैं. कुछ अवसर काफी आकर्षक नजर आएंगे. रचनात्मक क्षेत्र में कल्पनाशक्ति मजबूत रहेगी. किसी भी अवसर को स्वीकार करने से पहले उसकी वास्तविक क्षमता को परखना जरूरी होगा. अति उत्साह में लिया गया फैसला बाद में बदलना पड़ सकता है. अतः सोच-समझकर सही फैसला लें. संभव है कि कुछ अवसर अच्छे लाभ न दें. इसलिए तथ्यों की जांच करके ही आगे बढ़ें.

स्वास्थ्य/Health:- आंखों में हल्की थकावट महसूस हो सकती है. नींद की कमी शारीरिक थकान बढ़ा सकती है. ध्यान और श्वास संबंधी अभ्यास लाभकारी रहेंगे.

आर्थिक स्थिति/Finance:- ऐसी आर्थिक योजना, जिसमें अधिक लाभ की बात कही जा रही हो, उसमें धन निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें.

रिश्ते/Relationship:- रिश्तों में भावनाएं और कल्पनाएं दोनों सक्रिय रहेंगे. अविवाहित लोग एक से अधिक लोगों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. इससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com