Cancer Tarot Card Horoscope 4 June 2026 Kark Tarot Card Rashifal:- इस समय परिवार के बीच रहते हुए भी अकेलापन महसूस कर सकते हैं. कार्य की बढ़ती व्यस्तता परेशान कर सकती है. रिश्तेदारों के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है. इस समय शांति और विश्राम के साथ कुछ समय बिताने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में नए कदम उठाने से पहले सोच-विचार करना उचित रहेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्ते तनावपूर्ण होने से मन में निराशा आ सकती है.
व्यवसायिक/Professional:- शोध और लेखन कार्य करने वाले लोगों के लिए एकांतवास लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में अनावश्यक बहसबाजी से दूर रहें. इस समय किसी महत्वपूर्ण निर्णय को कुछ समय के लिए टालना उचित रहेगा. महत्वपूर्ण योजनाओं पर पुनः अवलोकन कर सकते हैं. कार्यस्थल पर शांत रहना आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. इस समय जीवन में शांति और सुकून को प्राथमिकता देंगे.
स्वास्थ्य/Health:- नींद पूरी न होने से सुस्ती बनी रह सकती है. आंखों में जलन हो सकती है. लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर पर कार्य करने के कारण परेशानी बढ़ सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. छोटे-छोटे धन निवेश कर आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- रिश्ते में सामने वाले की निजी जगह का सम्मान करें. मौन भी रिश्ते में सकारात्मक भूमिका निभा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं