विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: पारिवारिक यात्रा टल सकती है, व्यवसाय में बड़े निवेश से दूरी

Aquarius Tarot Card Horoscope 4 June: Two of Pentacles की ऊर्जा पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन, कार्यों को सावधानी से पूरा करने और सही योजना बनाकर आगे बढ़ने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: पारिवारिक यात्रा टल सकती है, व्यवसाय में बड़े निवेश से दूरी
बाहरी गतिविधियों पर समय व्यर्थ न करें.

Aquarius Tarot Card Horoscope 4 June 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal:- कार्य के प्रति उत्साह रहेगा. संतान की गतिविधियों की वजह से मन निराश हो सकता है. परिजनों के साथ किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं, लेकिन कार्य की व्यस्तता के चलते यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है. इस बात के चलते जीवनसाथी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है. पारिवारिक मामलों में दुविधा होने पर वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से उसे सुलझाने का प्रयास करें. बाहरी गतिविधियों पर समय व्यर्थ न करें. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बनाएं.

व्यवसायिक/Professional:- व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी. इस समय व्यवसाय में बड़े निवेश से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें, वरना उन्हें अमल में लाने में दिक्कत हो सकती है. अपनी कार्यशैली और कार्यक्षमता को व्यवस्थित करने के लिए जरूरी बदलाव कर सकते हैं. धैर्य और संयम से कार्य करें. किसी से सहयोग की उम्मीद बेकार रहेगी. अपने कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य/Health:- पाचन स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनियमित भोजन से बचें. नियमित दिनचर्या शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाए रखेगी.

आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है.

रिश्ते/Relationship:- प्रेम संबंध में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी. मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com