Virgo Tarot Card Horoscope 29 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal:- लंबे समय से कार्य की अधिकता के चलते परिजनों से दूरी महसूस कर रहे थे. इस समय कार्यों से विश्राम लेकर परिवार के साथ आनंदमय समय और संतुलित सोच रुके हुए कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद करें. आमदनी के साथ खर्चों की स्थिति भी बन सकती है. अपने शक और जिद की वजह से करीबी संबंधियों के साथ रिश्ते खराब ना करें. किसी की बातों में आकर अपनी सोच और कार्य शैली में परिवर्तन न लाएं.
व्यवसायिक/Professional:- कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तिगत कार्यों के कारण व्यवसायिक यात्रा या मीटिंग में शामिल नहीं होंगे. इस समय व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाने की आवश्यकता को महसूस कर सकते है. कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर सामने आने से मन उत्साहित हो सकता है. लोगों के बीच अच्छी छवि होने से व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं. इससे व्यवसाय में अच्छी गति होती नजर आएगी. आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में कुछ मंदी रह सकती है. इस समय इस व्यवसाय के अतिरिक्त किसी अन्य व्यवसाय को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:- तेज गर्मी की वजह से त्वचा झुलसती नजर आएगी. इस समय तेज धूप से बचाव करें. बाहर निकलने से पूर्व पर्याप्त पानी पिए.
आर्थिक स्थिति/Finance:- रुके हुए धन को प्राप्त करने के लिए प्रयास कर सकते हैं. आमदनी बढ़ने के साथ खर्चों में वृद्धि हो सकती है.
रिश्ते/Relationship:- किसी नजदीकी संबंधी से शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं