विज्ञापन

Libra Tarot Card: संपत्ति खरीदने से पहले जांच जरूरी, विवादों से रहें दूर, महिलाओं से जुड़े कारोबार में लाभ

Libra Tarot Card Horoscope 27 June: Page of wands की ऊर्जा बड़े बुजुर्गों की सलाह संपत्ति खरीदने या बेचने में सहयोगी, विचारों में हमेशा सकारात्मक बनाए रखना की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के बारे में.

Libra Tarot Card: संपत्ति खरीदने से पहले जांच जरूरी, विवादों से रहें दूर, महिलाओं से जुड़े कारोबार में लाभ
समृद्धि और रिश्तों में खुशियां लेकर आएंगे.

Libra Tarot Card Horoscope 27 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal: आज संपत्ति, करियर और पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभदायक रहेंगे. कार्यक्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारियों को सकारात्मक सोच और सहयोग से सफलतापूर्वक निभा पाएंगे. आर्थिक मामलों में नई योजनाएं भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगी. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और नियमित दिनचर्या अपनाएं. रिश्तों में मधुर व्यवहार और सम्मान बनाए रखने से घर का माहौल सुखद रहेगा.

व्यक्तिगत/Personal: किसी संपत्ति को खरीदने की योजना बन सकती है. पहले बड़े बुजुर्गों की सलाह से उस संपत्ति को वास्तु के नजरिए से परीक्षण  करवा सकते हैं. पूर्व कुछ ऐसे घटनाएं जीवन में घटित हो चुकी हैं. जिसके चलते अब अच्छे से देखभाल कर आगे बढ़ते हैं. छोटी बहन के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव देख सकते हैं. किसी एक विवाह प्रस्ताव पर सभी परिजनों की सहमति बनती नजर आएगी. परिवार और खास मित्रों के साथ मनोरंजन से जुड़ी कुछ योजनाएं बना सकते हैं. 

व्यवसायिक/Professional:- सार्वजनिक स्थल पर किसी भी वाद विवाद में शामिल न हो. इससे आपकी छवि नकारात्मक हो सकती है. महिलाओं से जुड़े व्यवसाय अच्छा लाभ दे सकते हैं. नौकरी में आ रही चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे. किसी बड़े आयोजन की जिम्मेदारी मिलने से कार्यभार अधिक हो सकता है. सहयोगियों के साथ मिलकर इस जिम्मेदारी को अच्छे से पूरा करने की योजनाएं बना सकते है. नौकरी में लोगों की बातों को लेकर मन में गलत भावनाएं उत्पन्न न होने दे. अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें.ताकि किसी की भी गलत मंशा आपके कार्यों की सफलता को प्रभावित न करें. 

स्वास्थ्य/Health: मधुमेह के रोगी खानपान में लापरवाही ना करें. सुबह की सैर और हल्के-फुल्के व्यायाम नियमित दिनचर्या में शामिल करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: पैतृक संपत्ति को बेचने की तैयारी हो सकती है. इस संपत्ति से प्राप्त धनराशि से किसी व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने की बातचीत कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:  घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल हो सकती है. घर की महिलाओं के साथ सभ्य भाषा का प्रयोग करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com