विज्ञापन

Pisces Tarot Card: नए अवसर देंगे सफलता, करियर में बढ़ेगी साख, खर्चों में रखें संयम

Pisces Tarot Card Horoscope 27 July: Six of cups की ऊर्जा छोटी बड़ी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति की संभावना, जीवन को लेकर सजग रहने की बात को लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के बारे में.

Pisces Tarot Card: नए अवसर देंगे सफलता, करियर में बढ़ेगी साख, खर्चों में रखें संयम
अनुशासन और सही फैसले आज सफलता के साथ परिवार में भी संतुलन बनाए रखेंगे.

Pisces Tarot Card Horoscope 27 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज नई शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए समय अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में अनुशासन, समय पर काम पूरा करना और संतुलित व्यवहार आपकी सफलता की कुंजी बनेगा. आर्थिक मामलों में दिखावे से बचें और स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें. परिवार और जीवनसाथी के सहयोग से जिम्मेदारियां आसानी से निभा पाएंगे.

व्यक्तिगत/Personal: किसी नए विषय पर शिक्षा प्राप्ति की इच्छा कुछ समय से बनी हुई है. जल्द ही इस इच्छा पर कार्य शुरू कर सकते हैं. नई प्रॉपर्टी या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं. तो समय अनुकूल है. परिवार में आपके निर्णयों की तारीफ हो सकती है. कई जिम्मेदारियां को एक साथ संभालने के कारण स्वभाव में चिडचिडाहट आ सकती है. अपनी जिम्मेदारियां को परिवार के अन्य लोगों के साथ साझा करें. 

व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय या कार्य स्थल पर अपने स्वभाव में गरिमा बनाए रखें. छोटी-मोटी बातों को लेकर सहयोगियों या साझेदार के साथ संबंध खराब न होने दे.कुछ नए अनुबंध के मिलने की संभावना बन सकती है. इस समय अपने कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखें. कार्यों को पूरा करने में की गई देरी आपकी साख खराब कर देगी.जिसके चलते उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि बिगड़ सकती है. अपने कार्यों को लेकर सजग रहे. किसी की बातों में आकर कार्यशैली में अनावश्यक बदलाव न करें. 

स्वास्थ्य/Health: गले की खराश को नजर अंदाज न करें.बार-बार समस्या की पुनरावृत्ति किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का अंदेशा दे सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: दिखावे में आकर आवश्यक खर्च न करें. उन चीजों की खरीदारी पर रोक लगाएं, जिनकी आवश्यकता ना हो. 

रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी के साथ परिवार की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें. छोटे-मोटे कार्यों में सामने वाले का सहयोग कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com