Aries Tarot Card Horoscope 26 June 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा, क्योंकि पुराने विवाद अवसरों को प्रभावित कर सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति और पूर्व प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह लें. रिश्तों में धैर्य और संयम बनाए रखना लाभदायक रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: किसी बड़े मामले में परिवार में सभी राय ले सकते है. इस समय आपके विचारों को अच्छा महत्व मिलेगा. इस स्थिति में कुछ नए लोगों से मुलाकात करेंगे. जो आगे चलकर काफी फायदेमंद साबित होगी. पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रखें. छोटी-छोटी बातों पर बेवजह लड़ाई झगड़ा ठीक नहीं है. पुरानी बातों को लेकर परेशान न हो.
व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में किसी पुराने मुद्दे को लेकर साझेदार के साथ बहस हो सकती है.जिसके चलते कोई पुराना प्रतिस्पर्धी अच्छे अवसर हाथ से ले सकता है.इस समय आपके गुस्से और आवेश पर काबू रखें. और किसी भी नई योजना की जानकारी गोपनीय रखें. नौकरी में पदोन्नति की संभावना नजर आ रही है. पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों का प्रतिफल मिल सकता है. पुराने विवादों को सुलझाएं. कार्य क्षेत्र में महिलाओं के लिए कुछ आवश्यक बदलाव की तैयारी कर सकते है.
स्वास्थ्य/Health: कान में दर्द के चलते बोलना और खाने में काफी दिक्कत महसूस कर रहे है. घरेलू या आयुर्वेदिक चीजों से उपचार कर सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में बाहरी लोगों की मदद सोच समझकर लें.अगर परेशानी ज्यादा है,तो किसी आर्थिक सलाहकार की मदद ले सकते है.
रिश्ते/Relationship: पति की माता से परेशान हो सकती है.सामने वाला व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर अपमानित करने के कोशिश करता रहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं