विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: समय से पहले बदल सकती है योजना, सोच-समझकर लें फैसले

Virgo Tarot Card Horoscope 24 August: Three of wands पुराने व्यवसाय के साथ किसी नए व्यवसाय को शुरू करने पर कार्य, व्यवसाय में पैसों का लेनदेन मौखिक भरोसे पर ना करने की बात और किसी योजना पर कार्य करते लापरवाही की जगह सावधानी बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: समय से पहले बदल सकती है योजना, सोच-समझकर लें फैसले
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: लंबे समय से जिस बदलाव की योजना बना रहे हैं. उस पर काम करने के लिए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. किसी नए विषय का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं. इस ज्ञान का उपयोग आगे चलकर धन कमाने के विकल्प के रूप में  देखा जा सकता है. घर के मरम्मत को लेकर चिंतित है. नए घर की योजना पर विचार कर सकते हैं. वर्तमान स्थिति में जीवन सामान्य रूप से चल रहा है. इसे बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे प्रयास करने पड़ेंगे. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में पैसे के लेनदेन में मौखिक भरोसे पर ना रहे, लिखित रिकॉर्ड जरूर रखें. किसी नए व्यवसाय को शुरू करने से पहले सभी मौजूद सभी वर्तमान कार्यों को व्यवस्थित करना बेहतर रहेगा. इससे  आपका मानसिक संतुलन अच्छा बना रहेगा. कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ व्यवहार में लचीलापन रखें. किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आकर किसी को लेकर गलतफहमी ना रखें. इससे संबंध खराब होने के साथ काम पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. किसी योजना के अच्छे होने के बावजूद छोटी-सी लापरवाही नुकसान करा सकती है. जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने का प्रयास नुकसान दे सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:

किसी भी तरह की दवा का सेवन बिना चिकित्सक की सलाह के ना करें. छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपचार या आयुर्वेदिक उपचार अच्छा असर डाल सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसे के लेनदेन में सिर्फ विश्वास से काम नहीं चलता, लिखित कार्यवाही जरूरी है. क्षमता से अधिक उधार न लें.

रिश्ते/Relationship:

जीवनसाथी के मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है. इस स्थिति में सामने वाले को स्वतंत्रता दें. बात-बात पर उसे पर क्रोध न करें .

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com