विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: रिश्तों में बातों को छुपाना गलतफहमियां बढ़ा सकता है, कार्य में कदम पीछे न लें

Scorpio Tarot Card Horoscope 24 August: Death की ऊर्जा जीवन में नए और अच्छे बदलाव लाने का प्रयास, उलझे हुए रिश्तो से दूर रहना बेहतर और नए कार्यों की शुरुआत को लेकर आत्मविश्वास और उत्साह बनाए रखने की बात लेकर आ सकती है.

Scorpio Tarot Card Rashifal: रिश्तों में बातों को छुपाना गलतफहमियां बढ़ा सकता है, कार्य में कदम पीछे न लें
वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: किसी करीबी व्यक्ति के दूर जाने से दु:खी हो सकते हैं. इस समय इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए परिवार का सहयोग कार्य करेगा. जीवन साथी के साथ अपने सुख-दु:ख साझा करें. करीबी रिश्तों में बातों को छुपाना गलतफहमियां बढ़ा सकता है. अतीत की यादों से बाहर निकले. अच्छी यादों से खुशनुमा पल बनाएं और पूरानी यादों को सबक की तरह लें. जीवन में लगातार उतार चढ़ाव आते रहते हैं. इनसे घबराकर हिम्मत ना हारे. किसी भी कार्य में कदम पीछे करना आपको  लाभ प्राप्ति से दूर ले जा सकता है. बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. इससे उनका आपके प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ेगा. 

व्यवसायिक/ Professional:

किसी डिपार्टमेंटल स्टोर को खोलने की योजना बना रहे हैं. कुछ करीबी मित्रों और परिजनों के साथ इस योजना की चर्चा करेंगे. कार्य क्षेत्र में आ रहे उतार-चढ़ाव और राजनीति के चलते वर्तमान नौकरी से मन ऊब सकता है. जीवन में पुनः उत्साह और उमंग लाने का प्रयास करें. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए कुछ नए विकल्पों का चयन करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आपकी कठिन मेहनत का अच्छा प्रतिफल जरूर मिलेगा. किसी भी कार्य को पूरा करने में शॉर्टकट ना लें. इस स्थिति में जितनी तेजी से सफलता प्राप्त होगी, उतनी ही तेजी से चली भी जाएगी. पूर्व में हुई गलतियों से सबक लें. 

स्वास्थ्य/Health:

कहीं भी और कुछ भी खा लेने की आदत में बदलाव लाएं. स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए दिनचर्या और खान-पान को नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी को बड़ी रकम उधार देने से पहले अपनी स्थिति का अवलोकन अवश्य करें. ऐसा ना हो, कि आप स्वयं आर्थिक संकट में फंस जाए.

रिश्ते/Relationship:

जिन रिश्तों में गर्माहट,प्रेम और सम्मान ही नहीं बचा है. उनसे दूर रहना ही बेहतर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com