विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में तालमेल बनाकर कार्य करें, लोगों की भावनाओं का का सम्मान करें

Libra Tarot Card Horoscope 24 August: The Tower की ऊर्जा वातावरण के प्रति सावधान, नुकसान के बाद पुनः खुद को उठाने का आत्मविश्वास और मनोबल तथा नौकरी जाने की आशंका से तनाव की स्थिति लेकर आ सकती है.

Libra Tarot Card Rashifal:  पारिवारिक मामलों में तालमेल बनाकर कार्य करें, लोगों की भावनाओं का का सम्मान करें
तुला राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में सभी के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें. किसी की अस्वीकृति को नज़र अंदाज न कर, कारण जानने का प्रयास करें. लोगों की भावनाओं और निजता का सम्मान करें. अपने किसी फैसले को जबरदस्ती सभी पर लागू करने का प्रयास न करें. किसी बात को लेकर अनबन होने पर शांति से सुलझाने की पहल कर सकते है. व्यर्थ के खर्चे बजट बिगड़ सकते है. 

व्यवसायिक/ Professional:

अचानक से कार्यक्षेत्र में काफी लोगों की छंटनी की सूचना प्राप्ति तनाव दे सकती है. ये छंटनी  योग्यता और नेतृत्व के आधार पर होने की स्थिति बन सकती है. इस स्थिति में  परेशान होने की जगह धैर्य रखें. ईश्वर पर विश्वास और आस्था बनाए रखें. व्यवसाय में साझेदार के धोखे के चलते कई लोगों से बातचीत  बंद हो सकती है. इस समय खुद को अकेला महसूस करने की जगह अपने नए और पुराने सभी संपर्कों से मुलाकात कर सम्बन्ध सुधारें. जल्द ही व्यवसाय को आगे ले जाने की इच्छा पूरी हो जाएगी. 

स्वास्थ्य/Health:

पेट में बढ़ती तकलीफ किसी बड़ी समस्या की आशंका बना रही है. चिकित्सक से परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

क्षमता से ज्यादा किया गया खर्च या लिया गया उधार. दोनों समस्या ला सकते है. 

रिश्ते/Relationship:

मृत रिश्तों का बोझ कंधों न लेकर न चले. उन्हें खुद से मुक्त करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com