विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: पुरानी संपत्ति प्राप्ति की संभावना, परिवार की पुरानी परंपराओं को बनाए रखें

Capricorn Tarot Card Horoscope 24 August: Ten of pentacles की ऊर्जा पारिवारिक मूल्य और रिश्तो का महत्व बनाए रखना, समय अनुसार व्यक्तित्व और व्यवहार में बदलाव और परिजनों के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने की कोशिश की बात कर सकती है.

Capricorn Tarot Card Rashifal: पुरानी संपत्ति प्राप्ति की संभावना, परिवार की पुरानी परंपराओं को बनाए रखें
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: पुरानी संपत्ति या कीमती वस्तुओं  प्राप्ति की संभावना नजर आ सकती है. परिवार की पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को बनाए रखें. बच्चों को पारिवारिक मूल्यों का महत्व समझाएंगे. परिवार के बड़े बुजुर्गों को सम्मान और सहयोग दें. महिलाओं को लेकर अपने व्यवहार में मर्यादा बनाए रखें. व्यर्थ की बातों से किसी का दिल न दुखाएं. संदेह या शक होने की स्थिति में आपसी बातचीत कर उसे दूर करने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional:

पारिवारिक व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए सहयोगियों और कर्मचारियों की राय जान सकते हैं. इस समय इस व्यवसाय में काफी परेशानियां अनुभव हो रही है. किसी आर्थिक सलाहकार से मिलकर कुछ आवश्यक बदलाव पर सलाह मशवरा करेंगे. जरूरत पड़ने पर वास्तु संबंधी उपाय भी किया जा सकते हैं. नौकरी में उच्च अधिकारी के साथ संबंध बेहतर रखें. सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अपने पद का दुरुपयोग ना करें. व्यवहार में लचीलापन और आकर्षक व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करने में सक्षम रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health:

हृदय संबंधी परेशानियां होने के कारण खान-पान पर अत्यधिक नियंत्रण रख सकते हैं. सादा और पौष्टिक भोजन तथा हल्के-फुल्के व्यायाम नियमित दिनचर्या में शामिल करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पिता से उपहार में एक बड़ी धनराशि प्राप्त हो सकती है. इस धनराशि का उपयोग किसी व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने में कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां का अच्छे से निर्वाह कर परिवार में सभी के साथ प्रेम और सम्मान बना सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com