Cancer Tarot Card Horoscope 24 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: किसी कार्य में दुविधा होने पर परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति के साथ सलाह मशवरा कर सकते हैं. किसी पड़ोसी की बदतमीजी के चलते विवाद हो सकता है. विवाह के लिए आया प्रस्ताव पूर्व परिचित होने से बात पक्की हो सकती है. अपने विचारों में परिपक्वता लाये. दूसरे की बात को समझने का प्रयास करें. जीवन में आ रही उदासीनता को दूर करने के लिए कुछ नए कार्यों को सीख सकते हैं. इससे आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा. भाई बहनों के साथ संबंध बेहतर रखें. समय-समय पर एक दूसरे के साथ मेल मुलाकात करते रहे.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में आ रहे बदलाव को नजरअंदाज ना करें. पूर्व के कुछ निवेशों के अच्छे प्रतिफल मिल सकते हैं. जीवन में आगे बढ़ाने के लिए गलत कार्यों का सहारा ना ले. किसी कार्य को पूरा करने के लिए वरिष्ठ जनों की सलाह ले सकते हैं. यदि कोई कार्य आपकी क्षमता से बाहर का है, तो सामने वाले को स्पष्ट रूप से बनाना बेहतर रहेगा. झूठ बोलकर या गलत तरीके से कार्य को पूरा करना आपके मान सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है. सहयोगियों के साथ मिलकर कार्यक्षेत्र को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. व्यवस्थित कार्य स्थल वातावरण में सकारात्मक लेकर आ सकता है. इससे कार्य करने में नई ऊर्जा का संचार होगा. किसी की भी बातों को लेकर अफवाहें ना फैलाएं. झूठ बोलकर किसी को बदनाम करना आपको परेशानी में डाल सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं में दवाओं का सेवन करने से बचे. छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को घरेलू उपचारों द्वारा ठीक किया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नौकरी जाने की आशंका हो सकती है इस समय अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं.
रिश्ते/Relationship:
किसी मित्र की परेशानी में उसका साथ देंगे. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े से दूरी रखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं