विज्ञापन

Virgo Tarot Card: रुका धन मिलेगा, विनम्रता से बनेंगे सभी काम

Virgo Tarot Card Horoscope 23 July: The Star की ऊर्जा पारिवारिक मुद्दों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि, शेयर मार्केट से फायदा की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते है, कन्या राशि वाले जातकों के बारे में.

Virgo Tarot Card: रुका धन मिलेगा, विनम्रता से बनेंगे सभी काम
संतुलित व्यवहार आज सफलता के साथ रिश्तों में भी खुशियां बनाए रखेगा.

Virgo Tarot Card Horoscope 23 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज संयम और विनम्रता आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगी. कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई परिस्थितियों के बीच धैर्य बनाए रखें तथा वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ मधुर व्यवहार रखें. आर्थिक रूप से रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं. रिश्तों में मतभेदों को समझदारी से सुलझाकर परिवार का माहौल सुखद बनाए रखना बेहतर रहेगा.

व्यक्तिगत/Personal: किसी पारिवारिक मुद्दे में सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे. समाज और कार्य क्षेत्र में आपकी योग्यता और व्यवहार की तारीफ हो सकती है. इस समय अपने स्वभाव और फैसलों पर विचार करना आवश्यक है. व्यवहार के चलते किसी सदस्य से अनबन हो सकती है. युवा बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्य को लेकर कुछ जगहों की यात्रा करना पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र में इस समय स्थानांतरण के चलते काफी उथल पुथल हो सकती है. नौकरी में स्थानांतरण की आशंका को लेकर भयभीत हो सकते हैं. शेयर बाजार और मार्केट की तेजी-मंदी से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. छोटी-छोटी बातें को लेकर उच्च अधिकारी के साथ  बहस न करें. व्यवहार में नम्रता और लचीलापन बनाए रखें. अधीनस्थ कर्मचारियों को उचित सम्मान दे. 

स्वास्थ्य/Health: गले में संक्रमण के कारण बुखार हो सकता है. इस समय पर्याप्त आराम ले और गर्म भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इस समय आमदनी बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे. बच्चों के समक्ष लड़ाई झगड़ा ना करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com