Scorpio Tarot Card Horoscope 23 July 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: आज धैर्य, सतर्कता और व्यावहारिक सोच अपनाने से अनावश्यक परेशानियों से बच सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सावधानी और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी. आर्थिक मामलों में लेन-देन सोच-समझकर करें और आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें. रिश्तों और करियर के बीच सही संतुलन बनाकर चलना भविष्य के लिए बेहतर परिणाम देगा.
व्यक्तिगत/Personal: बेवजह के विवादों में न पड़ें. पैसों को लेकर किसी पर ज्यादा भरोसा न करें. सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से मान-सम्मान से वृद्धि होगी. किसी मित्र की आर्थिक मदद के चलते परिजनों से अनबन होने की संभावना बन सकती है. विचारों और दिनचर्या में बदलाव आ सकता है.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में गंभीरता और सावधानी से काम करने की आवश्यकता नजर आ रही है. कुछ विरोधियों की गतिविधियां संदिग्ध होने के कारण अपने महत्वपूर्ण कागजों और दस्तावेजों को व्यवस्थित कर सुरक्षित रख सकते हैं.किसी भी छोटे बड़े फैसले को लेने से पूर्व अनुभव व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा. किसी पुराने संपर्क से कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद हो सकता है. इस विवाद का नकारात्मक असर आपकी साख पर पड़ सकता है. समझदारी से विवाद को सुलझाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health: अपने खान-पान को लेकर सजग रहे. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच जरूर करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: रुपए पैसों को लेकर सावधानी रखें. बिना लिखित प्रमाण के उधार ना दें.
रिश्ते/Relationship: युवा लोग कैरियर को लेकर सजग रहे. इस समय प्रेम संबंधों और सोशल मीडिया में समय बर्बाद न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं