Sagittarius Tarot Card Horoscope 23 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: आज आपकी मेहनत, समझदारी और सकारात्मक सोच सफलता के नए अवसर लेकर आएगी. कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से किए गए फैसलों की सराहना होगी और अधूरे कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी. आर्थिक रूप से पुराने निवेश का लाभ मिलने के संकेत हैं. रिश्तों में धैर्य और आपसी समझ बनाए रखने से घर-परिवार में सुख और खुशहाली बनी रहेगी.
व्यक्तिगत/Personal: इस समय कोई पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना नजर आएंगे. दांपत्य जीवन में नन्हे शिशु के आगमन की खुशियां माहौल में उत्साहित करेंगे.इस समय अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से करीबी संबंधियों पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं. परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद और साथ मिलेगा. बच्चों के कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने में सहयोग करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional: कार्यस्थल पर आपकी समझदारी और सूझबूझ से किसी बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है. इस बात के चलते उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. सहयोगी और कर्मचारियों के साथ किसी स्वास्थ्य कार्यशाला में शामिल हो सकते हैं. महिला कर्मचारियों की सुविधा के लिए कुछ आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं. पुराने और अधूरे कार्यों को पूरा कर राहत मिलेगी. व्यर्थ के विवादों का हिस्सा ना बने. दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न दे.
स्वास्थ्य/Health: तनाव और थकान के कारण लगातार सिर दर्द या माइग्रेन हो सकता है. इस समय मानसिक तनाव से दूरी बनाने के लिए अपनी रुचि के कार्य कर सकते हैं. मेडिटेशन और योग से शांति मिलेगी.
आर्थिक स्थिति/Finance: पूर्व में किए गए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त हो सकता है. नए मकान या वाहन की खरीदी पर विचार करेंगे.
रिश्ते/Relationship: दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न बनाएं. कार्यों को समझदारी से पूरा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं