Libra Tarot Card Horoscope 23 July 2026 Tula Tarot Card Rashifal: आज अनुशासन, संयम और सही रणनीति अपनाने से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. कार्यक्षेत्र में धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. आर्थिक मामलों में किसी भी नए अवसर का निर्णय पूरी जानकारी के बाद ही लें. रिश्तों में सहयोग, सम्मान और समझदारी से व्यवहार करने पर प्रेम और विश्वास दोनों मजबूत होंगे.
व्यक्तिगत/Personal: यह समय अपनी अपनी गलत आदतों गैर जरूरी खर्चो पर नियंत्रण रखने की सलाह दे सकता है. विवाहोत्तर संबंधों से दूर रहे. विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ मर्यादित व्यवहार करें. परिवार की महिलाओं और बड़े बुजुर्गों का सम्मान करे. बातचीत में अपशब्दों का प्रयोग ना करें. संतान की गतिविधियों को अनदेखा ना करें. किसी बात को मनवाने के लिए जिद कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional: परिवार के किसी सदस्य की गलत संगति के चलते पारिवारिक व्यवसाय में नुकसान हो सकता है. कार्य क्षेत्र में समझदारी और सही रणनीति से कार्य करने की आवश्यकता महसूस करेंगे. कुछ सहयोगी ईर्ष्यावश आपकी पुरानी गलतियों को अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं. इस बात के चलते नई परियोजना में नाम को शामिल न होने की आशंका हो सकती है. इस समय सही रणनीति का इस्तेमाल कर उच्च अधिकारियों से बातचीत करें. अपने ईश्वर पर विश्वास और स्वयं पर भरोसा बनाएं. कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी.
स्वास्थ्य/Health: देर रात तक जागना, अनियमित दिनचर्या और भोजन स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है. कैफीन और जंक फूड का ज्यादा सेवन न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: नई नौकरी में अच्छे वेतन वृद्धि को देखकर लालच में ना आए. नौकरी के नियमों और शर्तों को अच्छे से पढ़ने के बाद ही फैसला ले.
रिश्ते/Relationship: हर बात के लिए जीवनसाथी से उम्मीद रखने की जगह उसके साथ कार्यों में सहयोग देना रिश्ते की मधुरता को बढ़ा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं