विज्ञापन

Aquarius Tarot Card: सूझबूझ से मिलेगा लाभ, करियर में खुलेंगे नए अवसर

Aquarius Tarot Card Horoscope 23 July: The Chariot की ऊर्जा व्यवसाय में प्रचार प्रसार से लाभ, पारिवारिक जीवन में करीबी रिश्तेदार के आगमन से वातावरण में उत्साह की बात लेकर आ सकती है.

Aquarius Tarot Card: सूझबूझ से मिलेगा लाभ, करियर में खुलेंगे नए अवसर
सही रणनीति और संतुलित व्यवहार आज सफलता और रिश्तों में खुशियां लेकर आएगा.

Aquarius Tarot Card Horoscope 23 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज धैर्य, समझदारी और सही रणनीति से आगे बढ़ने पर सफलता आपके साथ रहेगी. कार्यक्षेत्र में प्रचार-प्रसार और गुणवत्ता पर ध्यान देना भविष्य में लाभ दिला सकता है. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखते हुए अनावश्यक खर्चों से बचें. रिश्तों में संयम और मधुर व्यवहार अपनाने से परिवार और प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

व्यक्तिगत/Personal: काफी समय बाद किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात उत्साहित कर देगी. पारिवारिक मामलों में बड़े बुजुर्ग लोगों की सलाह सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी आ सकती है. व्यर्थ के विवादों से परिवार को दूर रखें. पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति की गलत संगत के चलते बातचीत करना परेशानी का कारण बन सकता है. सामने वाला तंग करने की मंशा से बहस कर सकता है. किसी कार्य को पूरा करने के लिए गलत साधन न अपनाए. 

व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में मार्केटिंग से जुड़े कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे. कुछ अच्छे विज्ञापन संस्था के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. इस समय कार्य की गुणवत्ता के साथ उसका सही प्रचार-प्रसार व्यवसाय विस्तार के लिए बेहतर रहेगा. व्यवसाय में उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर कार्यों को समय पर पूरा करेंगे. कार्य क्षेत्र में किसी राजनीतिक व्यक्ति की दखलंदाजी के चलते किसी परियोजना पर कार्य रोका जा सकता है.इस स्थिति गुस्से की जगह समझदारी और सूझबूझ से कार्य करना आपके करियर के लिए बेहतर रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health: एलर्जी के कारण खांसी, जुकाम और बुखार हो सकता है. इस समय लापरवाही ना करें. सही इलाज लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आमदनी का कुछ भाग जरूरतमंदों के लिए दान दे सकते हैं. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. 

रिश्ते/Relationship: प्रिय के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com