विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: कार्यशैली में आवश्यक बदलाव लाना जरुरी, वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद

Capricorn Tarot Card Horoscope 23 August: Knight of wands की ऊर्जा जीवन में आगे बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे तरीकों से सफलता प्राप्त करने का प्रयास,विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखने की आवश्यकता और किसी के गलत मंसूबों को सफल न होने देने के प्रयास की बात लेकर आ सकते हैं.

Capricorn Tarot Card Rashifal: कार्यशैली में आवश्यक बदलाव लाना जरुरी, वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद
मकर राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 23 August 2026 Makar Tarot Card Rashifal: किसी अधूरे काम को पूरा करने की जिम्मेदारी अचानक से आपके ऊपर आ सकती है. इस समय इन जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए अच्छा दबाव पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति की स्थिरता बनाए रखें. आमदनी के अच्छा होने के  बावजूद भी खर्च पर नजर बनाए रखें. किसी कार्य में समय अधिक लगने के कारण अपनी कार्य शैली में बदलाव ला सकते हैं. इस समय पुरानी गलतफहमियों को दूर करने के लिए आगे बढ़कर पहल कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

शिक्षा, साहित्य और कला जगत से जुड़े लोगों को स्वयं को समय-समय पर अपडेट करते रहना बेहतर परिणाम लेकर आएगा. किसी सहयोगी की चालाकी के चलते महत्वपूर्ण परियोजना से आपको बाहर किया जा सकता है. जिसके चलते काफी निराश हो सकते हैं. बार-बार कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के लिए वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं. किसी भी परेशानी को अपने ऊपर हावी न होने दे. व्यवसाय में बड़े निवेश को लेकर पुनः विचार कर सकते हैं. बार-बार गलतियां होने के कारण उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है. इस समय अपनी कार्यशैली में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:

तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना होने से  काफी चोट लगने की संभावना है. चलते समय सावधानी रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक समस्या सुधरती नजर आ सकती है. अपने अनावश्यक खर्चो को नियंत्रित कर छोटी-छोटी बचत कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

छोटे-छोटे बच्चों के साथ किसी मनोरंजन स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. इससे सभी का उत्साह देखने योग्य होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com